क्या MS धोनी की बायोपिक का बनेगा सीक्वल और सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे रोल? पढ़ें ये खबर...

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को मशहूर डायरेक्टर नीरज पांडे ने बनाया था। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर ने अहम किरदार निभाया था।

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को मशहूर डायरेक्टर नीरज पांडे ने बनाया था। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर ने अहम किरदार निभाया था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
क्या MS धोनी की बायोपिक का बनेगा सीक्वल और सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे रोल? पढ़ें ये खबर...

सुशांत सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था, क्योंकि यह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी थी। इस मूवी ने सुशांत सिंह राजपूत को भी पहचान दी। अब धोनी के फैंस के लिए नई खुशखबरी आ गई है।

Advertisment

अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी पर अब दूसरी फिल्म बनने जा रही है। यह पुरानी मूवी का सीक्वल होगा। इसमें धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद की कहानी दिखाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: सलमान और आमिर को पछाड़ आगे निकले सुशांत, चांद पर ख़रीदा प्लॉट

मिड डे के अनुसार, सीक्वल में 2015 में हुए वर्ल्ड कपल में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने और धोनी की कप्तानी में ILP में चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के सफर को दिखाया जाएगा। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी अनदेखे पहलू दिखाए जाएंगे।

वेबसाइट के सूत्रों की मानें तो अगले साल प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला के RSVP फिल्म्स के बैनर तले इसे बनाया जाएगा। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को मशहूर डायरेक्टर नीरज पांडे ने बनाया था। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर ने अहम किरदार निभाया था।

ये भी पढ़ें: 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट बताने के लिए लड़ पड़े कंगना और राजकुमार

Source : News Nation Bureau

Sushant Singh Rajput mahendra-singh-dhoni
Advertisment