मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अफ्रीकी देशों में माहवारी स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता फैलाएंगी

अब भारत के बाद मानुषी अफ्रीकी देशों में माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार हैं।

अब भारत के बाद मानुषी अफ्रीकी देशों में माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार हैं।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अफ्रीकी देशों में माहवारी स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता फैलाएंगी

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (फाइल फोटो)

मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब और दुनियाभर के लोगों का दिल जीतने के बाद मानुषी छिल्लर 'ब्यूटी विद अ परपस' टूर को 'फेमिनिन हाइजीन अवेयरनेस' अभियान के साथ आगे बढ़ा रही हैं।

Advertisment

इसके साथ ही मानुषी माहवारी (पीरियड्स) स्वच्छता के महत्व के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए भारत की कई जगहों की यात्रा कर रही हैं।

अब भारत के बाद मानुषी अफ्रीकी देशों में माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान मानुषी ने साझा किया कि वह इस परियोजना को अगले महीने केन्या और दक्षिण अफ्रीका ले जा रही है।

उन्होंने कहा,'मेरी माहवारी स्वच्छता परियोजना केवल भारत तक सीमित नहीं है। वास्तव में हम इस परियोजना को अफ्रीकी देशों में भी ले जा रहे हैं। हमें खुशी है कि हम केन्या और दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं और धीरे-धीरे हम इस परियोजना को अन्य महाद्वीपों में भी ले जाएंगे।'

मानुषी ने शुक्रवार को मिस इंडिया सब-कॉन्टेस्ट के रेड कार्पेट पर मीडिया से बात की, जिसमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, पूजा चोपड़ा ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।

और पढ़ें: #Sanju: संजय ने सुनील दत्त को किया याद, बताया पिता के साथ हमेशा संबंध अच्छे नहीं रहे!

Source : IANS

Manushi Chhillar Africa periods Menstrual hygiene campaign
      
Advertisment