'वीरुष्का' के बाद मिलिंद सोमन अपनी 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाएंगे शादी !

विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब विरूष्का की राह पर एक और स्टार चल पड़े है।

विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब विरूष्का की राह पर एक और स्टार चल पड़े है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
'वीरुष्का' के बाद मिलिंद सोमन अपनी 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाएंगे शादी !

मिलिंद सोमन और अंकिता (इंस्टाग्राम)

विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी अब विरूष्का की राह पर एक और स्टार चल पड़ा है। जी हां, कई इवेंट पर एक साथ नजर आने वाले मिलिंद और गर्लफ्रेंड जल्द शादी के बंधन में बंध सकते है।

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिलिंद और अंकिता अगले साल तक शादी रचा सकते है।

52 साल के मिलिंद 26 साल की अंकिता को डेट कर रहे है और अक्सर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते है दोनों कपल ऐज डिफरेंस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में छाये रहते है

कुछ दिन पहले मिलिंद ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ नॉर्वे में बर्थडे सेलिब्रेट किया और उस खास मौके की तस्वीरें भी साझा की

गुवाहटी की रहने वाली 26 साल की अंकिता एयर होस्टेस है। यह दोनों पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

और पढ़ें: क्या 'वीरुष्का' के बाद होने वाली है दीपिका-रणवीर की शादी, पढ़ें ये खबर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मिलिंद अंकिता के माता-पिता से मिले थे और अब उनकी तरफ से भी हरी झंडी मिल गई है

'आयरनमैन' का मिला खिताब

मिलिंद कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वह 'बाजीराव मस्तानी' (2015) में दिखे थे। 50 साल की उम्र में अल्ट्रामैराथन जीतने के बाद उन्हें 'आयरनमैन' का खिताब दिया गया है।

और पढ़ें: पीएम मोदी के 'विकास मॉडल' को गुजरात ने किया खारिज, प्यार-भाईचारे की हुई जीत

2006 में कर चुके हैं शादी

मिलिंद की शादी हो चुकी है। उन्होंने साल 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस मैलेन जाम्पनोई से शादी की थी। लेकिन साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। खबरों की मानें तो इसके बाद मिलिंद ने चार साल तक एक्ट्रेस सहाना गोस्वामी को डेट किया। सहाना उनसे 21 साल छोटी थीं।

और पढ़ें: 'पद्मावती' के लिए फैंस को अभी और करना पड़ सकता है इंतजार!

Source : News Nation Bureau

Virat Kohli Anushka sharma Milind Soman Ankita konwar
Advertisment