मेघालय: विनोद खन्ना के लिए आयोजित कर दी 'शोकसभा', BJP ने मांगी माफी

मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर विनोद खन्ना की सुधार के बारे में जानकारी दी है।

मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर विनोद खन्ना की सुधार के बारे में जानकारी दी है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
मेघालय: विनोद खन्ना के लिए आयोजित कर दी 'शोकसभा', BJP ने मांगी माफी

विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

पुराने जमाने के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना की तबियत आजकल नासाज़ है, लेकिन उन्हें लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह काफी कमजोर नजर आ रहे थे। यही नहीं, विनोद खन्ना की मौत की झूठी खबर भी सामने आई थी। लेकिन मेघालय में बीजेपी ने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में विनोद खन्ना की शोकसभा ही आयोजित कर दी।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, शिलॉन्ग में कार्यक्रम से पहले राज्य में पार्टी के महासचिव डेविड खरसाती ने कहा, 'हम पहले स्वर्गीय विनोद खन्ना के लिए मौन रखेंगे।' हालांकि, बाद में उन्हें बताया गया कि अभिनेता अभी जीवित हैं और उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।

ये भी पढ़ें: रिलायंस अस्पताल के प्रवक्ता का बयान, 'विनोद खन्ना है स्वस्थ्य, अफवाहों पर न दें ध्यान'

इसके बाद डेविड ने माफी मांगते हुए कहा कि खन्ना उनकी पार्टी से पूर्व सांसद रह चुके हैं, इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन ऐसा बिना पुष्टि के करना गलत है। इसके लिए हम माफी मांगते हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें: बीमार विनोद खन्ना का फोटो हुआ वायरल, क्या वो कैंसर से हैं पीड़ित?

वहीं इस बीच मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर विनोद खन्ना की सुधार के बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही खन्ना को डिहाइड्रेशन की शिकायत पर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद ही अभिनेता को लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ रही हैं।

(IPL 10 की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : News Nation Bureau

News in Hindi vinod khanna BJP
      
Advertisment