पत्नी से परेशान होकर जाने-माने फिल्म निर्माता अतुल तापकीर ने किया सुसाइड, फेसबुक पर लिखा ये मैसेज
अतुल तापकीर मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। वह 'ढोलताशे' जैसी मराठी फिल्म के निर्माता रह चुके हैं।
मुंबई:
मराठी फिल्म निर्माता अतुल तापकीर ने मुंबई से सटे पुणे के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उन्होंने यह कदम उठाने से पहले फेसबुक पर सुसाइड करने की वजह के बारे में भी बताया।
जानकारी के मुताबिक, अतुल ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे और इसकी वजह उनकी पत्नी प्रियंका थी। वह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और बच्चों से भी दूर रखती थी। यही नहीं, 6 महीने पहले उन्हें घर से भी निकाल दिया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तपकीर ने यह पोस्ट मराठी में लिखा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी अपने 'कथित' भाइयों के जरिए उन्हें धमकाती रहती थीं और पिटाई भी करवाती थीं।
ये भी पढ़ें: 'दंगल' ने चीन में तोड़ा रिकॉर्ड, 200 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी
वहीं अतुल कर्ज में भी डूबे हुए थे। उन्होंने फेसबुक पर आगे लिखा कि महिलाएं कानून का गलत फायदा उठाकर पुरुषों को प्रताड़ित करती हैं। साथ ही तपकीर ने अपने सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से गुजारिश की है कि 'पुलिस को महिला की शिकायत पर पुरुषों का भी पक्ष सुनना चाहिए'।
खुद पर हुई ज्यादतियों के सबूत के तौर पर तपकीर ने एक पेन ड्राइव रख छोड़ा है, जिसमें पत्नी के भाई उन्हें अपशब्द कह रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर शाहरुख खान ने बेटे अबराम के साथ लगाई दौड़, देखें वीडियो
बता दें कि अतुल तापकीर मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। वह 'ढोलताशे' जैसी मराठी फिल्म के निर्माता रह चुके हैं। उनके सुसाइड की खबर सुनने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर