बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी इवेंट में साथ देखे जा रहे हैं। खबरों की मानें तो मलाइका जल्द ही खुद से 12 साल छोटे अर्जुन के साथ सात फेरे लेंगी।
सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के बेहद नजदीक बैठे नजर आ रहे हैं। अर्जुन, मलाइका के फ्रेंड्स के साथ मस्ती कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जोधपुर के इस आलीशान महल में होगी प्रियंका-निक की शादी? एक दिन का किराया जानकर रह जाएंगे दंग
इन तस्वीरों को संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने शेयर की हैं। इसमें मलाइका और अर्जुन के अलावा करीना कपूर, सुजैन खान, अमृता अरोड़ा समेत कई नामी हस्तियां मौजूद हैं।
Source : News Nation Bureau