क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी लेने वाले हैं सात फेरे? यहां जानें सच्चाई

पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अरोड़ा साथ-साथ नजर आ रहे हैं। पहले वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में साथ दिखे। इसके बाद एयरपोर्ट पर भी उन्हें एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया। दोनों साथ वक्त बिता रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अरोड़ा साथ-साथ नजर आ रहे हैं। पहले वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में साथ दिखे। इसके बाद एयरपोर्ट पर भी उन्हें एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया। दोनों साथ वक्त बिता रहे हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी लेने वाले हैं सात फेरे? यहां जानें सच्चाई

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (फाइल फोटो)

इन दिनों बॉलीवुड में शादियों की बहार-सी आ गई है। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी से पहले न्यूयॉर्क में पार्टी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घरवाले जोरशोर से शादी की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच यह भी खबर आई कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अगले साल सात फेरे ले सकते हैं। वहीं, अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।

Advertisment

जी हां, पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अरोड़ा साथ-साथ नजर आ रहे हैं। पहले वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में साथ दिखे। इसके बाद एयरपोर्ट पर भी उन्हें एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया। दोनों साथ वक्त बिता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका-निक, रणवीर-दीपिका ही नहीं, बॉलीवुड का ये फेमस कपल भी करने जा रहा है शादी!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों अभी शादी को लेकर किसी जल्दबाजी में नहीं हैं। अर्जुन अपनी बहन अंशुला की शादी के बाद ही अपने बारे में सोचेंगे।

वहीं, अरबाज की बात करें तो वह भी इन दिनों कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Source : News Nation Bureau

Malaika Arora Arjun Kapoor
      
Advertisment