बुजुर्ग दंपती ने किया धनुष के असली माता-पिता होने का दावा, कोर्ट ने भेजा समन

रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष अजीबोगरीब स्थिति में फंस गए हैं। दरअसल तमिलनाडु के एक बुजुर्ग दंपती ने धनुष को खुद का बेटा बताया है।

रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष अजीबोगरीब स्थिति में फंस गए हैं। दरअसल तमिलनाडु के एक बुजुर्ग दंपती ने धनुष को खुद का बेटा बताया है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
बुजुर्ग दंपती ने किया धनुष के असली माता-पिता होने का दावा, कोर्ट ने भेजा समन

धनुष (घेरे में), बुजुर्ग दंपती (फाइल फोटो)

रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष अजीबोगरीब स्थिति में फंस गए हैं। दरअसल तमिलनाडु के एक बुजुर्ग दंपती ने धनुष को खुद का बेटा बताया है। उन्होंने दावा किया है कि वो ही धनुष के असली माता-पिता हैं।

Advertisment

बुजुर्ग दंपती ने अपना दावा सच साबित करने के लिए कई सबूत पेश किए हैं। धनुष के बारे में कई जानकारियां दी हैं। इसके अलावा मदुरै में मेलुर की अदालत ने इस मामले में धनुष को समन भी भेजा है और 12 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है।

धनुष को अपना बेटा बताने वाले काठिरेशन और मीनाक्षी ने कहा कि हीरो बनने के बाद धनुष उन्हें भूल गए हैं। अब आर्थिक मदद भी नहीं करते हैं। उन्होंने धनुष से हर महीने 65 हजार रुपये मांगे है। एक बार वह उनसे मिलने चेन्नई गए थे, लेकिन उन्हें धनुष से मिलने नहीं दिया गया।

काठिरेशन और मीनाक्षी ने बताया कि धनुष का असली नाम कलाईसेल्वम है। वह पढ़ाई में काफी कमजोर थे और साल 2002 में घर छोड़कर भाग गए थे। दंपती ने सबूत के तौर पर धनुष की बचपन की तस्वीरें और बर्थ सर्टिफिकेट भी पेश किया है।

गौरतलब है कि धनुष कोलावेरी डी गाने से मशहूर हुए थे। इसके बाद बॉलीवुड फिल्म रांझणा में उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी।

HIGHLIGHTS

  • बुजुर्ग दंपती ने धनुष के असली माता-पिता होने का दावा किया
  • बुजुर्ग दंपती ने पेश किए कई सबूत
  • मदुरै में मेलुर की अदालत ने धनुष को भेजा समन
  • 12 जनवरी को अदालत में पेश होंगे धनुष

Source : News Nation Bureau

Dhanush
      
Advertisment