
'इंदु सरकार' का पहला पोस्टर हुआ आउट
महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर की मोस्ट अवेटेड मूवी 'इंदु सरकार' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी फोटो शेयर की है।
'इंदु सरकार' 28 जुलाई को रिलीज होगी। 'पेज थ्री' के निर्देशक भंडारकर ने खुद इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के चरण में है। बता दें कि इसी दिन प्रकाश झा की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' भी रिलीज हो रही है।
तरण आदर्श ने 'इंदु सरकार' के फर्स्ट पोस्टर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, '#InduSarkar का पहला पोस्टर.. कीर्ति कुल्हारी, तोता रॉय चौधरी, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर होंगे स्टार्स।'
ये भी पढ़ें: CBFC से मतभेद के बाद आखिरकार रिलीज हो रही है 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'
First look poster of Madhur Bhandarkar's #InduSarkar... Stars Kirti Kulhari, Tota Roy Choudhury, Neil Nitin Mukesh, Anupam Kher. pic.twitter.com/x7VQ52StYt
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2017
इमरजेंसी पर आधारित है फिल्म
फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, तोता रॉय चौधरी, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह साल 1975 की इमर्जेंसी पर आधारित फिल्म है। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया था। यह आपातकाल 21 महीनों तक चला था।
नील नितिन मुकेश निभाएंगे रोल
नील नितिन मुकेश इस फिल्म में संजय गांधी का रोल निभाएंगे। फिल्म की कुछ शुरुआती झलकियों से यह भी पता चलता है कि इसमें कीर्ति देश की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और नील नितिन मुकेश, संजय गांधी से प्रेरित किरदार निभाएंगे।
ये भी पढ़ें: निकोल किडमैन और केंडल जेनर के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
कई हिट फिल्में बना चुके हैं मधुर
मधुर भंडारकर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। 'पेज थ्री', 'फैशन', 'चांदनी बार', 'हीरोइन', 'कॉरपोरेट' और 'कलैंडर गर्ल' जैसी फिल्में दी हैं। एक बार फिर से वह दर्शकों के लिए 'इंदु सरकार' लेकर आ रहे हैं, जो कि देश की सबसे बड़ी घटना से जुड़ी हुई है।
(चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau