logo-image

Live Updates: मुंबई में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से की सगाई, बधाईयों का लगा तांता

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनास से आज मुंबई में रोका किया।

Updated on: 18 Aug 2018, 03:53 PM

नई दिल्ली:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनास से आज मुंबई में सगाई कर ली है। बता दें कि बीते महीने ही खबरें आई थी कि निक जोनास और प्रियंका ने सगाई कर ली है। आज दोनों ने मुंबई में रोका कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह जोड़ा बहुत जल्द शादी कर सकता है।

गौरतलब है कि कल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनस और उनके माता-पिता का स्वागत किया था। इससे उन अफवाहों को बल मिला था कि यह जोड़ा अपने संबंधों को आधिकारिक रूप दे सकता है। 

बता दें कि गुरुवार रात को काले रंग की पोशाक में निक छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले थे। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनास सीनियर थे। इस दौरान पैपराजी 'निक, भारत में स्वागत है' के साथ उनका स्वागत कर रहे थे। 

LIVE अपडेट्सः 

# प्रियंका चोपड़ा ने सगाई के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की। 

 

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Aug 18, 2018 at 2:45am PDT

# मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने की सगाई।

तसवीरों में नजर आ रहा हैं, रोका सेरेमनी में प्रियंका बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना है, वहीं निक जोनास क्रीम रंग का कुर्ता-पजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। निक देशी अंदाज में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने प्रियंका को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि, ' मेरी प्रिय प्रियंका और निक जोनास को नए सफर के लिए शुभकामनाएं। आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां मिले।'

परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बहन प्रियंका के रोका सेरेमनी में जाती हुई देखी जा सकती हैं।