logo-image

पोस्टमार्टम के अनुसार हार्ट अटैक से नहीं बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत - गल्फ न्यूज

अभिनेत्री श्रीदेवी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वह पूरे परिवार के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं।

Updated on: 27 Feb 2018, 12:04 AM

मुंबई:

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीते शनिवार को हार्ट अटैक के कारण दुबई में निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई के लिए वर्सोवा के 'भाग्य' बंग्ले पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो दुबई के जिस होटल में श्री ठहरी हुई थीं, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। 

LIVE UPDATES:

# अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई स्थित अनिल कपूर के घर पहुंचे।

# श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लाने में अभी होगी और देरी, दुबई पुलिस को अभियोजन जज से क्लियरेंस का इंतजार

# अमर सिंह ने कहा- श्रीदेवी शराब नहीं बस कभी-कभी सार्वजनिक जीवन में वाइन पी लेती थी।  

शवलेप करने के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर कोे सौंपा गया।

# फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की बॉडी में एल्कॉहल के ट्रेसेज मिले हैं।

# श्रीदेवी की मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया जा रहा है। गल्फ न्यूज के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण बाथटब में डूबना बताया गया है। कहा जा रहा है कि चक्कर आने की वजह से श्रीदेवी बाथटब में गिरी थी।

पोस्टमार्टम के अनुसार बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत- गल्फ न्यूज

# सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी के परिजनों को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जल्द लाया जाएगा पार्थिव शरीर मुंबई

दुबई में इंडियन काउंसल जनरल ने न्यूजनेशन से बताया है कि अभी तक श्रीदेवी के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। अभी डेथ सर्टिफिकेट भी मिलना बाकी है। एक्ट्रेस के कई लैब टेस्ट बाकी हैं, जिसके बाद ही उनके पार्थिव शरीर को घरवालों के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद ही बॉडी को मुंबई लाया जा सकेगा। 

# बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी अनिल कपूर के घर पहुंची

करण जौहर और मनीष मल्होत्रा अनिल कपूर के घर पहुंचे

एक्टर फरहान अख्तर और उनकी मां हनी ईरानी अनिल कपूर के घर पहुंचे

कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा, 'मैं अभी तक यकीन नहीं कर पा रही हूं... हम सभी यकीन नहीं कर पा रहे हैं... हम सभी उनसे प्यार करते थे। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।'

# फराह खान और तब्बू अनिल कपूर के घर पहुंचे

# मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस क्रीमेटोरियम में श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहां मशीन से फॉगिंग और साफ-सफाई की जा रही है। 

# श्रीदेवी के आखिरी दर्शन करने के लिए उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ जुटने लगी है।

अनुपम खेर ने कहा, 'श्रीदेवी हमेशा मेरी यादों में जिंदा रहेंगी। हमने देश की बहुत बड़ी स्टार को खो दिया है। मैं अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। वास्तव में क्या हुआ था, यह जानने के लिए सालों लग जाएंगे।' 

सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस ट्रांसपोर्ट एंड ट्रैवल लिमिटेड के 13 सीटों वाले निजी विमान (एम्ब्राएर-135बीजे) ने रविवार दोपहर 1.30 बजे मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरी।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से मौत, इसे बिलकुल न करें नज़रअंदाज

पूरी की जा रही श्रीदेवी की आखिरी ख्वाहिश

श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। उन्होंने कई बार अपने जानने वालों को बोला था कि उनके आखिरी पलों में सब कुछ सफेद रंग का हो। ऐसे में उनकी आखिरी ख्वाहिश को पूरा किया जा रहा है। मुंबई में वर्सोवा के 'भाग्य' बंग्ले में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। ऐसे में वहां पर पर्दों से लेकर फूलों तक, सभी चीजें सफेद रखी गई हैं। 

इस वजह से शव लाने में लग रहा है टाइम

श्रीदेवी का निधन हुए करीब 30 घंटे हो चुके हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक उनके शव को परिवारवालों के सुपुर्द नहीं किया गया है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि श्री का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है, लेकिन लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रोटोकॉल के मुताबिक, अगर दुबई में हॉस्पिटल के बाहर किसी की मौत होती है तो इसकी जांच करने में 24 घंटे का वक्त लग सकता है।  

बोनी कपूर के प्रवक्ता ने बताया कि जब उनका पार्थिव शरीर हमारे बीच आ जाएगा तो हम पूरी जानकारी उपलब्ध करा देंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इससे संबंधित सभी जानकारी के लिए उनसे संपर्क किया जाएगा। इसके लिए परिवार से जुड़े लोगों को कॉल कर परेशान न करें।

यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल:

अभी तक अंतिम संस्कार का टाइम ठीक से पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई आने के बाद शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार होगा।

# दिग्गज अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए फैमिली मेंबर्स और पूरा बॉलीवुड सोमवार को मुंबई स्थित उनके घर पहुंचने लगा है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी को लेकर करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, और अनुपम खेर पहुंच चुके हैं। अर्जुन कपूर भी अनिल कपूर के घर पर पहुंच चुके हैं।

# ऐसा कहा जा रहा है कि पूरा परिवार दुबई से रात करीब 9:30 बजे श्री का पार्थिव शरीर लेकर मुंबई के लिए निकल चुका है। वह दोपहर करीब 2 बजे मुंबई पहुंचेंगे।

कब-कैसे हुआ निधन

बता दें कि श्रीदेवी एक हफ्ते पहले बॉलीवुड एक्टर और भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी थीं। वहीं बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग के कारण दुबई नहीं जा सकीं। 

खबरों की मानें तो निधन से पहले श्रीदेवी दुबई के एमिरेट्स टावर होटल में अपने कमरे में थीं। वह दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकली थीं। वहीं बोनी कपूर मोहित-अंतरा की शादी के बाद मुंबई वापस लौट आए थे, लेकिन शनिवार को वह श्री को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे। 

बोनी ने श्रीदेवी से बातें की और इसके बाद दोनों डिनर डेट पर जाने के लिए तैयार होने लगे। रात करीब 9 बजे श्रीदेवी बाथरूम गईं, लेकिन जब 15 मिनट बाद भी बाहर नहीं आईं तो बोनी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि श्रीदेवी अचेत अवस्था में नीचे गिरी हुई हैं। 

इसके बाद आनन-फानन में बोनी ने रिश्तेदारों को बुलाया और पुलिस को जानकारी दी। श्रीदेवी को हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया है। 

ये भी पढ़ें: तो इस वजह से हुई थी बॉलीवुड की 'हवा हवाई' श्रीदेवी की मौत