मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अमृतसर में निधन हो गया।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली

मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अमृतसर में निधन हो गया। गुरूवार को सूफी गायक प्यारेलाल वडाली को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Advertisment

वडाली ब्रदर्स, पंजाबी सूफी संगीत के लिए देश-विदेश में काफी मशहूर है। दोनों ने जलंधर के हरबल्ला मंदिर में परफॉर्म करना शुरू किया। वडाली ब्रदर्स कैफियन, गज़ल और भजन सहित गायन के विभिन्न शैलियों में माहिर हैं। प्यारेलाल वडाली पूरन चंद वडाली के छोट भाई थे।

प्यारेलाल वडाली का अंतिम संस्कार गुरु की वाडली, अमृतसर में किया जाएगा। सूफी गायक के निधन के बाद उनके घर मातम का माहौल है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मशहूर सूफी गायक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'श्री प्यारेलाल वडाली के निधन से दुखी हूं। उनके प्रदर्शन ने विश्व स्तर पर महान लोकप्रियता प्राप्त की उनका काम लोगों को सूफी संगीत की खुशियों की ओर आकर्षित करना जारी रखेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले'

और पढ़ें: जॉन अब्राहम 'रोमियो अकबर वाल्टर' में दिखाई देंगे

वडाली ब्रदर्स ने संगीत की दुनिया में अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा और कई मशहूर गाने भी दिेए।

वडाली ब्रदर्स 'रंगरेज़ मेरे' (तनु वेड्स मनु, 2011) और 'इक तू ही तू ही' (मौसम, 2011) जैसे बॉलीवुड गानों के लिए मशहूर है। 'बुल्ले शाह', 'कबीर', 'अमीर खुसरो' और 'सूरदास' जैसे प्रसिद्ध संत कवियों की विरासत को आगे ले जाने का काम किया। वडाली ब्रदर्स को 2005 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

और पढ़ें: 'मेंटल है क्या' के नए पोस्टर में दिखा कंगना का खूनी अंदाज़, सोशल मीडिया पर छाया अनोखा लुक

Source : News Nation Bureau

cardiac arrest pyarelal wadali
      
Advertisment