किडनी की बीमारी से दिवगंत एक्ट्रेस दिव्या भारती की मां का निधन

दिवगंत बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की मां मीता भारती का निधन हो गया है। किडनी की बीमारी के चलते दिव्या की मां ने पिछले शुक्रवार दुनिया को अलविदा कह दिया।

दिवगंत बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की मां मीता भारती का निधन हो गया है। किडनी की बीमारी के चलते दिव्या की मां ने पिछले शुक्रवार दुनिया को अलविदा कह दिया।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
किडनी की बीमारी से दिवगंत एक्ट्रेस दिव्या भारती की मां का निधन

मीता भारती और उनकी बेटी दिव्या (फोटो- divyabhartifan74 इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती की मौत के 25 साल बाद एक और बुरी खबर आई है।  दिवगंत बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की मां मीता भारती का निधन हो गया है।

Advertisment

किडनी की बीमारी के चलते दिव्या की मां ने पिछले शुक्रवार दुनिया को अलविदा कह दिया।

इस खबर की पुष्टि दिव्या की कजिन बहन कायनात अरोड़ा ने की। दो दिन पहले ही मीता भारती की प्रार्थना सभा हुई थी।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कायनात ने बताया कि दिव्या के निधन के बाद उनकी मां काफी स्तब्ध थीं। इस सदमे से वह बाहर नहीं निकल पाई थीं।

दिव्या की की बहन ने कहा- अब वे दिव्या दीदी के साथ है। वो दिव्या दीदी को बहुत सपोर्ट करती थीं और उनके बहुत करीब थी।

और पढ़ें: आंखों से रोमांस करने से पहले ऐसे हुआ था 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश का मेकअप

बता दें कि दिव्या भारती का 1993 में 19 साल कि उम्र में निधन हो गया था जो आज भी मिस्ट्री है।

दिव्या और साजिद नाडियावाला की मुलाकात 'शोला और शबनम' के समय हुई थी। 19 साल की उम्र में दिव्या ने करीब 14 फिल्मों में काम कर चुकीं थी जिनमें 7 हिन्दी और 7 साउथ की फिल्में शामिल हैं। 

दिव्या  ने सनी देओल की 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की थी। 90 के दशक में दिव्या सबसे बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थी।

और पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की लिस्ट को लेकर खुलासा, इन सेलेब्स की होगी एंट्री!

Source : News Nation Bureau

Divya Bharti meeta bharti
      
Advertisment