logo-image

जल्द शुरू होगा दर्शकों का लोकप्रिय शो फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 12

जल्द शुरू होगा दर्शकों का लोकप्रिय शो फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 12

Updated on: 05 May 2022, 04:35 PM

नई दिल्ली:

दर्शकों का अब तक का सबसे पसंदीदा स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 जल्द ही शुरू होने वाला है।

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अमेरिकन शो फियर फैक्टर के फॉर्मेट पर आधारित है। निर्माता आगामी सीजन को को दूसरे स्तर पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं।

इस सीजन में मेजबान रोहित शेट्टी और प्रतियोगी नए रोमांच और कुछ असाधारण स्टंट के लिए केप टाउन जाएंगे। यहां कुछ प्रतियोगी हैं जो शो का हिस्सा होंगे :

रुबीना दिलाइक :

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक स्टंट आधारित रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना को छोटी बहू में राधिका और शक्ति अस्तित्व के एहसास की में सौम्या सिंह की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह संगीत वीडियो में भी दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू हिंदी फिल्म अर्ध से किया था।

श्रीति झा :

शो में कुमकुम भाग्य फेम सृति झा भी नजर आएंगी। अभिनेत्री ने कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा अरोड़ा की भूमिका निभाने के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त की थी, वे अब अपनी नई यात्रा के लिए तैयार है और रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी पर कुछ साहसी स्टंट करने की कोशिश कर रही है। सृति ने 2007 में टीन ड्रामा धूम मचाओ धूम में मालिनी शर्मा की भूमिका निभाई। वह जिया जले का हिस्सा बनीं और डांस रियलिटी शो नचले वे में भी भाग लिया।

शिवांगी जोशी :

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा सिंघानिया गोयनका और सीरत शेखावत गोयनका में दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने 2013 में खेलती है जिंदगी आंख मिचोली से टीवी पर डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने बेइंतहा में आयत हैदर की भूमिका निभाई।

रियलिटी शो करना उनके लिए एक नया अनुभव होने वाला है और यहां तक कि दर्शकों को भी उन्हें नए अवतार, एक्शन और कुछ चुनौतीपूर्ण स्टंट करते हुए देखने को मिलेगा। दर्शकों के लिए उन्हें स्टंट करते देखना दिलचस्प होगा और इससे उनकी स्क्रीन इमेज बदल जाएगी।

तुषार कालिया :

मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया के अब शो का हिस्सा बनने की पुष्टि हो गई है। कोरियोग्राफर जिन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भाग लिया था और रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के स्टेज डायरेक्टर भी थे। उन्होंने बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के रूप में फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से अपना करियर बनाया। अब वह स्टंट-आधारित रियलिटी शो में नए रोमांच तलाशेंगे।

एरिका पैकार्ड :

पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड शो में एंट्री करती नजर आएंगी। वह जाने-माने अभिनेता गेविन पैकार्ड की बेटी हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से बॉलीवुड और मलयालम फिल्मों में काम किया है। अब शो में वह अपनी क्षमताओं को आजमाते हुए और अपने डर पर विजय पाती नजर आएंगी। यह उसकी मानसिक और शारीरिक शक्ति का परीक्षण करेगा।

चेतना पांडे :

एस ऑफ स्पेस फेम चेतना पांडे अपने ²ढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति की परीक्षा लेती नजर आएंगी। वह एमटीवी फनाह में दिखाई दीं और कई संगीत वीडियो भी किए। वह दिलवाले में जेनी की भूमिका के लिए भी लोकप्रिय हुईं।

राजीव अदतिया :

पूर्व मॉडल और उद्यमी राजीव अदतिया बिग बॉस 15 में अपने अभिनय के लिए लोकप्रिय हैं और खतरों के खिलाड़ी 12 में दर्शकों को अपना अलग पक्ष दिखाने के लिए भी तैयार हैं। राजीव ने बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में प्रवेश किया था और अब वह स्टंट-आधारित रियलिटी शो में अपने साहसी कौशल दिखाने के इच्छुक हैं।

मुनव्वर फारुकी :

स्टैंड-अप कॉमेडियन और लॉक अप प्रतियोगी मुनव्वर फारूकी को फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में भयानक चुनौतियों का सामना करने के लिए संपर्क किया गया है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.