करिश्मा के एक्स हसबैंड ने की फिर से शादी, बॉलीवुड मूवी में काम कर चुकी हैं 'तीसरी वाइफ'

करिश्मा कपूर के हसबैंड संजय कपूर ने तीसरी शादी कर ली है। गुरुवार को उन्होंने प्रिया सचदेव से दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली है।

करिश्मा कपूर के हसबैंड संजय कपूर ने तीसरी शादी कर ली है। गुरुवार को उन्होंने प्रिया सचदेव से दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
करिश्मा के एक्स हसबैंड ने की फिर से शादी, बॉलीवुड मूवी में काम कर चुकी हैं 'तीसरी वाइफ'

करिश्मा कपूर, संजय कपूर और प्रिया सचदेव

करिश्मा कपूर के हसबैंड संजय कपूर ने तीसरी शादी कर ली है। गुरुवार को उन्होंने प्रिया सचदेव से दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली है। संजय और प्रिया पहली बार न्यूयॉर्क में मिले थे। ये कपल एक-दूसरे के साथ पिछले 5 साल से है।

Advertisment

संजय कपूर पिछले साल ही करिश्मा से तलाक ले चुके हैं। वहीं प्रिया भी अमेरिका में होटल्स और रेस्टोरेंट्स ओनर विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं। प्रिया की उम्र इस वक्त 41 साल है और वे एक मॉडल हैं। उनकी विक्रम से 2006 में शादी हुई और 2011 में तलाक हुआ। बता दें कि प्रिया एक बॉलीवुड मूवी और कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।

और पढ़ें: एकता कपूर ने रखा डिजिटल दुनिया में कदम, 'एएलटी बालाजी एप्लिकेशन' को किया लांच

संजय कपूर की पहली पत्नी डिजाइनर नंदिता महतानी थीं। नंदिता से तलाक लेने के बाद संजय ने करिश्मा से 29 सितंबर 2003 को शादी की थी। 13 साल तक साथ रहने के बाद संजय और करिश्मा ने 2016 में तलाक ले लिया। दोनों की बेटी समायरा (12) और बेटा कियान (7) हैं।

करिश्मा ने लगाया था दहेज का आरोप

संजय-करिश्मा में तलाक के बाद दोनों बच्चों के नाम पर 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया गया है। करिश्मा में जिस घर में रहती हैं वह उनका ही रहेगा और दोनों बच्चों की पढ़ाई के अलावा बाकी खर्च संजय को उठाने होंगे। हालांकि दोनों बच्चे फिलहाल करिश्मा के पास ही रहेंगे।

और पढ़ें: द कपिल शर्मा शो की गिरी रेटिंग, नच बलिए ने मारी बाजी

Source : News Nation Bureau

Bollywood News bollywood Karisma Kapoor sunjay kapoor priya sachdev
      
Advertisment