करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर करने जा रहे हैं इस मॉडल से तीसरी शादी!

पिछले साल करिश्मा कपूर ने अपवने पति संजय कपूर से 13 साल की शादी खत्म कर तलाक ले लिया था। जिसके बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ रिलेशन की खबरों की वजह से चर्चा में रहीं।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर करने जा रहे हैं इस मॉडल से तीसरी शादी!

पिछले साल करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर से 13 साल की शादी खत्म कर तलाक ले लिया था। जिसके बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ रिलेशन की खबरों की वजह से चर्चा में रहीं। वहीं दूसरी तरफ अब खबरें आ रही हैं कि करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाले हैं।

Advertisment

पिछले साल करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर से तलाक मिल गया था। इस कपल ने अपनी 13 साल पुरानी शादी को खत्म किया था। दोनों की एक बेटी समाइरा और बेटा कियान राज हैं। साल 2010 में करिश्मा ने दोनों बच्चों के साथ संजय का घर छोड़ दिया। जिसके बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई।

यह भी पढ़ें- फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ी शाहरुख की कार और फिर जो हुआ उसे जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

एक वेबसाइट के मुताबिक संजय और अपनी कथित गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार संजय और प्रिया अप्रैल में न्यूयॉर्क में शादी करने वाले हैं और इसकी सूचना दोनों के करीबी रिश्तेदारों को दे दी गई है।

गौरतलब है कि संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी थी। लेकिन करिश्मा कपूर से शादी करने के लिए उन्होंने नंदिता को तलाक दे दिया। तलाक के बाद संजय कपूर ने करिश्मा से शादी कर ली थी। जिसके बाद प्रिया सचदेव नाम की इस मॉडल के साथ संजय को अक्सर देखा जाता रहा है। कहा जाता है कि इसी मॉडल की वजह से संजय कपूर करिश्मा से अलग हुए।

यह भी पढ़ें- करिश्मा के कथित ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल लेने जा रहे हैं तलाक, पत्नी को बताया मानसिक रुप से बीमार!

संजय की यह तीसरी शादी होगी वहीं प्रिया की यह दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगी। प्रिया की पहली शादी भारतीय अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी की थी। विक्रम और प्रिया की रॉयल शादी मीडिया की सुर्खियां में छाई थी।

Source : News Nation Bureau

Karisma Kapoor Sanjay Kapoor priya sachdev
      
Advertisment