'मेक इन इंडिया' प्रोडक्ट पाकिस्तान में टेस्टेड और पूरी दुनिया में ट्रस्टेड बन गया : कृष्णपाल गुर्जर
ओडिशा : जाजपुर में डायरिया के प्रकोप पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रोकथाम के प्रयास तेज
Rajasthan News: जयपुर में फिल्मी अंदाज में डीजल चोरी का खुलासा, सुरंग बनाकर उड़ाया करोड़ों का माल, ये है मामला
हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने इंदौर को शर्मसार किया : कैलाश विजयवर्गीय
नई रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में होगा सुधार : पीएम मोदी
IPL 2025 का खिताब नहीं जीते तो क्या हुआ, श्रेयस अय्यर के पास 10 दिन के अंदर ही ट्रॉफी जीतने का है शानदार मौका
Pune: शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती को बनाया निशाना, आप भी रहें सावधान
पीयूष गोयल का स्वीडन को न्योता, भारत के बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में करें निवेश
त्रिपुरा: लापता युवक का शव फ्रीजर में मिला, छह गिरफ्तार

Chandrayaan 3: करीना कपूर से लेकर मनोज जोशी तक बॉलीवुड सेलेब्स ने दी ISRO को बधाई

भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की पूरी तैयारी कर ली है, इस खबर से पूरे भारत के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, इसी कड़ी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने इसरो को बधाई दी है.

भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की पूरी तैयारी कर ली है, इस खबर से पूरे भारत के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, इसी कड़ी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने इसरो को बधाई दी है.

author-image
Garima Sharma
एडिट
New Update
kareena

celebrities congratulated ISRO( Photo Credit : File photo)

इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑग्रेनाजेशन ने मंगलवार को चंद्रयान -3 पर अपनी नई अपडेट शेयर की है और 70 किमी की दूरी से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें शेयर कीं. जैसे ही भारत चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने की तैयारी कर रहा है, बॉलीवुड हस्तियों ने इसरो को बधाई दी और अपना एक्साइटमेंट भी बताया. एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए करीना कपूर खान ने कहा कि वह इसका समर्थन कर रही हैं और अपने बच्चों के साथ इसे देखेंगी. यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है. हम अपने दिल में उस गर्व को महसूस कर सकते हैं. भारतीय होने के नाते, हम सभी इस समय को देखने का इंतजार कर रहे हैं. बहुत सारे लोग इसे देखते रह जाएंगे. मैं सांस रोककर अपने बेटों के साथ इसे देखना चाहुंगी.

Advertisment

सिंगर शिबानी कश्यप ने भी खास अंदाज में इसरो टीम को शुभकामनाएं दीं

बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप ने भी खास अंदाज में इसरो टीम को शुभकामनाएं दीं. कश्यप ने गिटार के साथ एआर रहमान द्वारा रचित दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा गाकर वैज्ञानिकों को बधाई दी. फेमस अभिनेता मनोज जोशी ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए इसरो और देश को बधाई दी. उन्होंने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा क्योंकि, भारत के प्रत्येक नागरिक की तरह, मुझे भी भारत के उन सभी वैज्ञानिकों पर भरोसा है, जिन्होंने इस मिशन में योगदान दिया है.'

मनोज जोशी ने कहा चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा

उन्होंने कहा, यह संयोग की बात है कि एक तरफ इसरो के चेयरमैन सोमनाथ जी हैं और दूसरी तरफ अधिक मास के बाद भगवान शिव का श्रावण शुरू होता है. शिव के माथे पर चंद्रमा है और पुराणों के अनुसार, प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के निर्माता भी चंद्रमा हैं. यह योग ही योग है. अभिनेता ने आगे कहा, "हमें विश्वास है कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरेगा. हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान 3 बिना किसी विचलन के सफलतापूर्वक उतर जाए. सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं. सभी वैज्ञानिकों को सलाम.

Source : News Nation Bureau

करीना कपूर कॉग्राट्यूलेशन इसरो Manoj joshi congratulated ISRO मनोज जोशी kareen kapoor congratulated ISRO celebrities congratulated ISRO बॉलीवुड कॉग्राट्यूलेशन इसरो करीना कपूर Manoj Joshi
      
Advertisment