'वीरे दी वेडिंग' का पहला लुक जारी
करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' शूटिंग के पहले दिन से ही चर्चा में है। कभी फिल्म के सेट से तैमूर और बेबो की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, तो कभी सोनम कपूर और स्वरा भास्कर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं।
मंगलवार को फिल्म का पहला लुक जारी किया गया। इसमें फिल्म की चारों लीड एक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिसा नजर आ रही हैं।
इसमें स्वरा और शिखा का चेहरा नजर आ रहा है, वहीं अपनी बैक दिखाती सोनम कपूर ने करीना कपूर का चेहरा एक खूबसूरत पंखे से छिपा रखा है।
Teaser poster of Ekta Kapoor and Rhea Kapoor's #VeereDiWedding... Main poster out tomorrow with release date... #GetReadyForVeereDiWeddingpic.twitter.com/XJ7KKUOguZ
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 24, 2017
फिल्म के पहले लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 'वीरे दी वेडिंग' की यह चारों फीमेल लीड खूबसूरत लहंगों में दिख रही हैं। पहला लुक देखकर तो यही लगता है कि यह महिला प्रधान होगी। इस फिल्म से बेबो एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं।
और पढ़ें: VIRAL VIDEO: बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर का कंडोम ऐड में दिखा हॉट अंदाज
पिछले साल 20 दिसंबर को करीना ने तैमूर को जन्म दिया था, इसके बाद से ही वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। करीना की अकसर जिम से बाहर निकलते हुए फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल होती हैं। इसमें उनके साथ उनकी बेस्ट फ्रैंड अमृता अरोड़ा भी होती हैं।
Source : News Nation Bureau