करीना कपूर खान बोलीं, मेरे बेटे का नाम सिर्फ 'तैमूर अली खान', नाम बदलने की अफवाह गलत

तैमूर के नाम को लेकर पहली बार करीना कपूर खान सामने आयी हैं। करीना कपूर ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने बेटे तैमूर का निक नेम लिटिल जॉन रख लिया है।

तैमूर के नाम को लेकर पहली बार करीना कपूर खान सामने आयी हैं। करीना कपूर ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने बेटे तैमूर का निक नेम लिटिल जॉन रख लिया है।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
करीना कपूर खान बोलीं, मेरे बेटे का नाम सिर्फ 'तैमूर अली खान', नाम बदलने की अफवाह गलत

सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर पिछले दिनों जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद खबर आयी की खुद सैफ अली खान तैमूर का नाम बदलने का विचार कर रहे हैं। अब तैमूर के नाम को लेकर पहली बार करीना कपूर खान सामने आयी हैं। करीना कपूर ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने बेटे तैमूर का निक नेम लिटिल जॉन रख लिया है।

Advertisment

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में करीना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के नाम में कोई बदलाव नहीं किया है। वह उसे तैमूर के नाम से ही बुलाती हैं। हालही में इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि करीना ने अपने बेटे को प्यारा-सा निक नेम (घर का नाम) दिया है। लेकिन एक अखबार को दिए इंटरव्यू में करीना ने इस बात का खंड किया।

करीना ने कहा, 'नहीं, मैं इस बात को स्पष्ट कर देना चाहती हूं। कोई ऐसा सोच भी कैसे सकता है। मैं अपने बेटे को लिटिल जॉन के नाम से क्यों बुलाऊंगी? मेरे बच्चे का नाम तैमूर है। यह बहुत खूबसूरत नाम है और वह भी बहुत खूबसूरत है।'

यह भी पढ़ें- 'तैमूर' विवाद पर बोले पापा सैफ अली खान- परेशानी हुई तो बदल दूंगा नाम

इसके पहले सैफ अली खान ने तैमूर के नाम पर चल रहे विवाद को लेकर कहा था कि उन्होंने तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच लिया था, लेकिन बाद में उन्हें ये करना सही नहीं लगा और सैफ ने अपने इस फैसले को ड्राप कर दिया। सैफ ने बताया, 'मैंने तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच लिया था, लेकिन करीना इस बात से सहमत नहीं थी। करीना ने कहा- लोग तुम्हारी राय का सम्मान करते हैं और तुम...।'

आगे सैफ ने कहा, 'अगर मुझे ऐसा लगा कि नाम की वजह से तैमूर को स्कूम में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तो हो सकता है कि हम नाम बदल दें।'

यह भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पति सैफ की फिल्म 'रंगून' के सुपरफ्लॉप होने पर दिया ये बड़ा बयान

Source : News Nation Bureau

Taimur Ali Khan kareena kapoor khan Saif Ali Khan
      
Advertisment