'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू, सोनम कपूर और करीना कपूर खान पहुंचीं दिल्ली

फिल्म की स्क्रिप्ट मेहुल सुरी और निधी मेहरा ने लिखी है। शशांक घोष के निर्देशन में बन रही 'वीरे दी वेडिंग' 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है।

फिल्म की स्क्रिप्ट मेहुल सुरी और निधी मेहरा ने लिखी है। शशांक घोष के निर्देशन में बन रही 'वीरे दी वेडिंग' 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू, सोनम कपूर और करीना कपूर खान पहुंचीं दिल्ली

करीना कपूर खान और सोनम कपूर (फाइल फोटो)

अभिनेत्री सोनम कपूर और करीना कपूर खान फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की पहले चरण की शूटिंग के लिए राजधानी पहुंच गई हैं। सोनम की बहन और फिल्म की सह-निर्माता रिया कपूर का कहना है कि फिल्म की टीम यहां शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।

Advertisment

रिया ने कहा, 'दिल्ली एक महत्वपूर्ण जगह है। खान-पान, फैशन और जीवनशैली के हर मामले में यह 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग करने के लिए उपयुक्त जगह है।'

फिल्म में स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी है। फिल्म का पहला चरण दिल्ली में फिल्माया जाएगा। यहां इसकी एक महीने से ज्यादा समय तक शूटिंग होगी।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने की बात पर दिया ये जवाब

फिल्म की स्क्रिप्ट मेहुल सुरी और निधी मेहरा ने लिखी है। शशांक घोष के निर्देशन में बन रही 'वीरे दी वेडिंग' 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है।

बता दें कि करीना कपूर इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। बेटे तैमूर के जन्म से पहले वह 'की एंड का' (2016) में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीरः कुलगाम में एनकाउंटर जारी एक आतंकी ढेर

Source : IANS

Sonam Kapoor kareena kapoor khan Veere Di Wedding
Advertisment