करण जौहर की 'रणभूमि' 2020 में होगी रिलीज, वरुण धवन होंगे लीड एक्टर

शशांक खेतान इससे पहले वरुण को दो फिल्मों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में निर्देशित कर चुके हैं।

शशांक खेतान इससे पहले वरुण को दो फिल्मों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में निर्देशित कर चुके हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
करण जौहर की 'रणभूमि' 2020 में होगी रिलीज, वरुण धवन होंगे लीड एक्टर

फिल्मकार करण जौहर की फिल्म 'रणभूमि' साल 2020 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisment

करण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वरुण धवन और निर्देशक शशांक खेतान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए सोमवार को यह घोषणा की।

उन्होंने लिखा, 'रणभूमि की घोषणा करने को लेकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। शशांक खेतान और वरुण धवन ने साथ में अपनी तीसरी फिल्म के लिए लंबी छलांग लगाई.. 2020 में दिवाली पर रिलीज होगी। बाकी मुख्य कलाकारों की घोषणा जल्द ही। धर्मा मूवीज, अपूर्वा मेहता।'

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा बनीं 'ममता' तो वरुण धवन बन गए 'मौजी', देखें 'सुई-धागा' का फर्स्ट लुक

शशांक खेतान इससे पहले वरुण को दो फिल्मों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में निर्देशित कर चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन भी अनुष्का शर्मा के साथ 'सुई धागा' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह बनिता संधु के साथ 'अक्टूबर' फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं।

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर के भंवर में फंसी दक्षिण अफ्रीका, भारत ने 28 रनों से दी मात

Source : IANS

Varun Dhawan karan-johar Shashank Khaitan Rannbhoomi
Advertisment