कभी-कभी बच्चों का अपना एजेंडा होता है: करन जौहर

करन ने कहा, 'माता-पिता को अपने बच्चों के लिए स्वतंत्रता और सब कुछ चाहिए। कभी-कभी बच्चों का खुद का एजेंडा होता है। वे अपने माता-पिता के साथ अपना पूरा समय व्यतीत करना नहीं चाहते।'

करन ने कहा, 'माता-पिता को अपने बच्चों के लिए स्वतंत्रता और सब कुछ चाहिए। कभी-कभी बच्चों का खुद का एजेंडा होता है। वे अपने माता-पिता के साथ अपना पूरा समय व्यतीत करना नहीं चाहते।'

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
कभी-कभी बच्चों का अपना एजेंडा होता है: करन जौहर

फिल्मकार करन जौहर अपने बच्चों के साथ (फाईल फोटो)

फिल्मकार करन जौहर का मानना है कि कभी-कभी बच्चों को अकेले रहने का मन करता है और उनका अपना एजेंडा हो सकता है। यहां आध्यात्मिक नेता दादा जे.पी. वासवानी के 100वें जन्मदिन के लिए उपस्थित हुए करन ने माता-पिता और बच्चों के बीच संबंधों के बारे में चर्चा की।

Advertisment

उन्होंने इस वर्ष के मध्य में जुड़वा बच्चे रूही और यश का स्वागत किया था।

करन ने कहा, 'माता-पिता को अपने बच्चों के लिए स्वतंत्रता और सब कुछ चाहिए। कभी-कभी बच्चों का खुद का एजेंडा होता है। वे अपने माता-पिता के साथ अपना पूरा समय व्यतीत करना नहीं चाहते।'

और पढ़ेें: BARC TRP ratings: 'कुंडली भाग्य' नंबर 1 की कुर्सी पर बरकरार, 'बिग बॉस' भी छाया

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को समय दें। जब माता-पिता बच्चे को समय नहीं देते और उनके मन को नहीं समझते, तो बच्चे भी उनके साथ ऐसा ही करते हैं।

करन 'ड्राइव', 'राजी', 'केसरी' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों का निर्माण करेंगे।

और पढ़ेें: Live updates: विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, देखें विडियो, फोटो

Source : IANS

karan-johar Yash Roohi
Advertisment