/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/08/55-YUIO.jpg)
मेंटल है क्या में कंगना रनौत का लुक (ट्विटर)
सुपरहिट फिल्म क्वीन के बाद कंगना रनौत और राजकुमार राव जल्द 'मेंटल है क्या' में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार है। कंगना 'मेंटल' के पोस्टर में बेहद अलग लुक में नजर आ रही हैं।
फिल्म के हर पोस्टर में दोनों अभिनेताओं का हटकर और अनोखा अंदाज़ खूब सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। फिल्म के दिलचस्प पोस्टर को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों स्टार्स एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
#KanganaRanaut and @RajkummarRao are killing it...quite literally! Presenting #MentalHaiKyaLook3@pkovelamudi@RuchikaaKapoor@KanikaDhillon@ShaileshRSingh@balajimotionpic@KarmaFeaturespic.twitter.com/9Omko3xxZ1
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) March 7, 2018
राजकुमार राव ने ऐलान किया था कि मेंटल है क्या' बहुत ही अलग तरह की कॉमेडी है। फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया है, दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे है।
मेंटल है क्या' की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश कोवेलामुदी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है वहीं एकता कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।
और पढ़ें: भारत-चीन युद्ध पर बनी 'पलटन' का दूसरा शानदार पोस्टर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज़
कंगना ने अपनी फिल्म 'मेंटल है क्या' का प्रचार करना शुरू कर दिया है। कंगना हाल ही में राजकुमार राव और एकता कपूर के साथ मुंबई के ओलिव बार में नजर आईं।
बता दें कि कंगना इन दिनों 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके पहले उनकी 'सिमरन' मूवी रिलीज हुई थी। वहीं राजकुमार 'न्यूटन' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
और पढ़ें: जितेंद्र के खिलाफ FIR, ममेरी बहन ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप
Source : News Nation Bureau