/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/24/kangana-ranaut-on-chandrayaan-86.jpg)
Kangana Ranaut on Chandrayaan( Photo Credit : Social Media)
Kangana Ranaut on Chandrayaan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की लैंडिंग का जोरदार जश्न मनाया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर देश की ऐतिहासिक जीत को सेलिब्रेट किया है. कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर एक के बाद धड़ाधड़ कई पोस्ट शेयर की हैं. हर पोस्ट में एक्ट्रेस इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते नजर आ रही हैं. कंगना यूं भी देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहती हैं. एक्ट्रेस को अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी विचार रखते देखा जाता है. कंगना ने 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का भी आभार जताया है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है.
चंद्रयान 3 पर कंगना रनौत ने दिलखोल खुशी जाहिर की हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी स्टोरी शेयर की हैं. एक पोस्ट में उन्होंने साइकिल से लेकर चांद तक के सफर का जिक्र किया, तो वहीं इसरो चीफ एस सोमनाथ का चंद्रयान 3 से कनेक्शन जोड़ते हुए उनकी वाहवाही की. एक पोस्ट में कंगना ने पीएम मोदी का एक वीडियो भी लगाया है जिसमें वह इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ से बात करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने साइंटिस्ट सोमनाथ के नाम को चंद्रदेव से जुड़ने का संजोग बताते हुए खुशी जाहिर की.
एक पोस्ट में कंगना रनौत ने वैज्ञानिक द्वारा साइकिल पर चंद्रयान रॉकेट को ले जाने की यात्रा को दिखाया. कंगना ने इसरो के मिशन मून से जुड़ी महिला वैज्ञानिकों की भी एक हंसती हुई तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी.
उन्होंने इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन की चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के समय की तस्वीर भी लगाईं. साथ ही चंद्रयान के मुख्य वैज्ञानिक का वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो लैंडिंग को लाइव देख रहे हैं.
चंद्रयान की सफलता पर कंगना रौनत अभिभूत नजर आईं. उन्होंने पूरे देशवासियों को इसकी बधाई दी. इसके अलावा कंगना रनौत ने सदगुरु जग्गी वासुदेव के ट्वीट को रीट्वीट भी किया जिसमें लिखा था कि भारत के लिए गर्व का दिन है क्योंकि हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मना रहे हैं. फैंस भी अपनी क्वीन के पोस्ट पर उन्हें जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
Source : News Nation Bureau