Kajol: रंग और मोटापे की वजह से खुद पर नहीं था भरोसा, शीशा देखकर खुद से कहती थीं..

काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) आज बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं. कपल अपनी नोक-झोंक और मजाकिया अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं,

काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) आज बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं. कपल अपनी नोक-झोंक और मजाकिया अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं,

author-image
Shubhrangi Goyal
एडिट
New Update
Kajol

Kajol( Photo Credit : social media)

काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) आज बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं. एक्ट्रेस की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें उनकी स्किन और मोटापे को लेकर लोगों के ताने सुनने पड़ते थे. लेकिन उन्होंने इन सब बातों पर ध्यान न देते हुए करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल किया.  एक समय ऐसा भी था जब काजोल ने कहा कि उन्हें सांवली, मोटी और हमेशा चश्मा पहनने वाली कहा जाता था. हालांकि, वह इसके बारे में बिल्कुल चिंतित नहीं थी.

Advertisment

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, उसने अपनी स्किन के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और एक समय ऐसा था उन्हें खुद पर भरोसा नहीं रहा था कि वो सुंदर हैं. वो जब 32-33 साल की हुईं तब उन्होंने खुद को समझाया और मिरर में देखकर खुद से बोलतीं थी वो बहुत सुंदर हैं. एक पुराने इंटरव्यू में काजोल ने स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी कराने से इनकार किया था और  कहा था कि वह अभी-अभी धूप से बची हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने जीवन के 10 सालों तक धूप में काम कर रही थी, जिससे वह टैन हो गई थीं.

शादी से पहले दोनों ने अपने पार्टनर से किया ब्रेकअप

कपल और अजय अपनी नोक-झोंक और मजाकिया अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन फिल्मी सेट से शादी के मंडप तक पहुंचने का ये सफर आसान नहीं था. दोनों ने अपनी इस मैरिड लाइफ को दिलचस्प बनाने के लिए कई पापड़ बेले. आज ये कपल सभी के लिए एक गोल सेट करता है. काजोल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि दोनों ने जब पहली मुलाकात की थी दोनों ही किसी और के प्यार में पागल थे.

अजय काजोल को अपने बॉयफ्रेंड के साथ कैसे डील करना चाहिए इसको लेकर राय भी देते थे, लेकिन कैसे ये कपल दूसरे के लिए राय देते देते खुद इश्क की ढोर से बंध गया, इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है. आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं. काजोल ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार अजय से फिल्म के सेट पर मिली थीं, तब वह किसी और को डेट कर रही थीं जो किसी हंक से कम नहीं था. चुलबली अंजली ने आगे बताया, हमें एक साथ फिल्म करने का मौका मिले , इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं.

कैसे मिला प्यार को मुकाम

फिल्म की शूटिंग के दौरान हम दोनों दोस्त बन गए एक दूसरे से बात करना शुरू किया. दोस्ती को अगले फेस में लाने के लिए कपल ने अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया. इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ता चला गया. धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया. इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को एक रिश्ते में बांधने की सोची और शादी करके 7 जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया. 

Ajay Post For kajol Kajol Daughter Nysa Devgan dilwale dulhania le jayenge bollywood actress kajol kajol-ajay devgan AjayDevgn Kajol Ajay Devgn post Bollywood stories news nation bollywood news Bollywood News
Advertisment