/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/05/85-judwaa.jpg)
29 सितंबर को रिलीज हुई थी 'जुड़वा 2'
वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज की मूवी 'जुड़वा 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी ने अब तक कुल 92 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म ने शुक्रवार को 16.10 करोड़, शनिवार को 20.55 करोड़, रविवार को 22.60 करोड़, सोमवार को 18 करोड़, मंगलवार को 8.05 करोड़, बुधवार को 6.72 करोड़ की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने कुल 92.02 करोड़ कमाए हैं।
#Judwaa2 is a HIT... Fri 16.10 cr, Sat 20.55 cr, Sun 22.60 cr, Mon 18 cr, Tue 8.05 cr, Wed 6.72 cr. Total: ₹ 92.02 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 5, 2017
ये भी पढ़ें: कंगना के आरोपों पर ऋतिक का पलटवार, कहा- कोई रिश्ता नहीं था
वहीं वरुण धवन ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'डेविड धवन के निर्देशन में बनी 'जुड़वा 2' 44वीं फिल्म है। मैं कलाकार होने के कारण खुश और बेटे के रूप में बेहद गर्व महसूस कर रहा है। इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया।'
1997 में रिलीज हुई थी 'जुड़वा'
गौरतलब है कि साल 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' में सलमान खान ने मुख्य किरदार निभाया था। उनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा नज़र आई थीं। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। वहीं इस फिल्म में वरुण धवन के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज ने दमदार एक्टिंग की।
ये भी पढ़ें: करवाचौथ पर चांद सा चेहरा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Source : News Nation Bureau