/newsnation/media/post_attachments/images/2019/07/06/batlahouse-99.jpg)
बॉलीवुड के 'माचो मैन' जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' काफी लंबे टाइम से चर्चा में बनी हुई है. आज फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया है. बाटला हाउस के इस पोस्टर पर लिखा है-एक घर आयडेंटीफाई हुआ, एक साजिश रची गई, एक फर्जी एनकाउंटर की...
बता दें कि बाटला हाउस का ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज होगा. निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉन एक पुलिस ऑफिसर संजीव कुमार के रोल में नजर आएंगे.
Confirmed for 15 Aug 2019... John Abraham in #BatlaHouse... Directed by Nikkhil Advani. #BatlaHouseTrailerOn10thJulypic.twitter.com/IoP1abuJ0X
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2019
फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई, जयपुर और नेपाल में हुई है. इससे पहले निखिल, जॉन के साथ सलामे इश्क बना चुके हैं. जॉन की फिल्म बाटला हाउस की टक्कर अक्षय कुमार की मिशन मंगल और प्रभास की साहो से होगी.जॉन के अलावा इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, प्रकाश राज, मनीष चौधरी आदि लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर जारी 'कबीर सिंह' की दबंगई, जानिए अब तक की कमाई
इस फिल्म के अलावा जॉन, डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म मुंबई सागा (Mumbai Saga) में नजर आएंगे. गैंगस्टर ड्रामा बेस्ड इस फिल्म में इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार जैसी स्टार्स नजर आएंगे.
बता दें कि 19 सितम्बर 2008 को दिल्ली के बाटला हाउस में एनकाउंटर हुआ था. पुलिस के इस एनकाउंटर में इंडियन मुजाहिदीन के दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद को मारे गए. इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और दिल्ली पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा कर रहे थे जो इस घटना में शहीद हो गए.
वहीं इस मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों की भी गिरफ्तारी हुई थी। कई राजनीतिक दलों ने इस मुठभेड़ को फर्जी भी करार दिया था. फिलहाल अब ये फिल्म रिलीज हो रही है जिससे लोगों को इसके बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा.
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us