/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/22/15-varundhawan.jpg)
वरुण और जैकलीन (इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह पोल के साथ योगासन कर रही हैं। इसे देखकर फैंस के साथ वरुण धवन भी काफी हैरान हैं।
दरअसल जैकलीन योगिनी आसन कर रही हैं, जिसमें टांगों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके बाद वरुण ने भी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह उन्हीं की तरह आसन लगाने की कोशिश कर रही हैं। इसमें जैकलीन भी उनके साथ है और वरुण को देखकर मुस्कुरा रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'पद्मावत' के रचनाकार जायसी का अलाउद्दीन खिलजी से था विशेष नाता
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on Nov 19, 2017 at 3:56am PST
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Nov 21, 2017 at 1:18am PST
गौरतलब है कि जैकलीन और वरुण ने हाल ही में 'जुड़वा 2' में काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वह इन दिनों सलमान खान के साथ 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं।
अगर बात करें वरुण की तो वह 'अक्टूबर' की शूटिंग में बिजी हैं। इसे शूजित सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें एक विज्ञापन से मशहूर हुईं बनिता संघू भी नजर आएंगी।
बनिता संधू लंदन की रहने वाली हैं। वह वोडाफोन के विज्ञापन में नजर आई थीं। इसके बाद डबलमिंट की एड 'एक अजनबी हसीना से' में भी दिखीं। इस गाने को यूट्यूब पर 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: शो में दिखा सलमान खान का 'रेस 3' लुक, फिल्म की शूटिंग शुरू
Source : News Nation Bureau