logo-image

जानिए आखिर क्यों ? रहना पड़ रहा इन एक्टर- एक्ट्रेस किराए के घर पर

आखिर क्या? वजह है जो इन बड़े स्टार को रहना पड़ रहा है रेंट पर जाने

Updated on: 22 Aug 2021, 11:49 AM

मुंबई:

बॉलीवुड  के सितारों की जब भी चर्चा की जाती है तो फैंस का दिल खुशी से झूम उठता है . फैंस सिर्फ उनकी फिल्मों के बारे में ही नहीं उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं ऐसा कहा जाता है, कि इन फिल्मी सितारों की न सिर्फ फिल्मों के साथ - साथ  निजी जिंदगी का असर भी आम लोगों पर पड़ता है। कई ऐसे फैंस  हैं जो अपने फैवरेट एक्ट्रेस को इस तरह फॉलो करते हैं कि वो खुद की जिंदगी को अपने फैवरेट एक्टर- एक्ट्रेस  तरह बनाने में लग जाते हैं। फिर बात चाहे उनके पहनावे की हो या फिर उनके रहन सहन की, हर एक चीज की छोटी से छोटी जानकारी फैंस पाना चाहते हैं। बॉलीवुड में  एक्टर- एक्ट्रेस  बड़े एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। ये  एक्टर- एक्ट्रेस अपनी लाइफस्टाइल को भी बखूबी मैनेज करते हैं। लेकिन इनमें से कई बड़े सितारे ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपए कमाने के बाद भी मुंबई में रेंट देकर रह रहे हैं। जिसका महीने का भर का रेंट ये लाखों में देते हैं। आज हम आपको अपनी खबर के जरिए उन सितारों के बारे में बताएंगे जो फिल्म से करोड़ों कमाते हैं लेकिन फिर भी रेंट पर रहना अधिक पसंद करते हैं।

यह भी पढ़े :इस साल रक्षा बंधन पर घर नहीं जाएंगे ऋत्विक साहोर

 कटरीना कैफ ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तो शायद किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि हिंदी ना आने  के बावजूद भी वो फिल्म जगत में इतनी सफलता हासिल करेंगी कि बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पछाड़ देंगी। कटरीना कैफ ने इतने सालों में अपनी हिंदी पर जमकर काम किया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बनाई। आज के समय में कटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेती हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतना कमाने के बावजूद कटरीना का मुंबई में अपना घर नहीं है। वह बांद्रा में पाली नाका में स्तिथ एक फ्लैट में रहती हैं। उनका घर टॉप फ्लोर पर है। जहां वो अपनी बहन इसाबेल के साथ रहती हैं और लाखों में रेंट देती हैं।

 आगे पढ़े:

ऋतिक ने अपने करियर में कोई मिल गया,कृष, बैंग-बैंग और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी कई सफल फिल्में दी हैं। वो एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं। लेकिन इसके बावजूद ऋतिक रोशन जुहू में एक किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। ऋतिक के जुहू में खुद के दो घर हैं, एक घर में उनके पिता राकेश रोशन और दूसरे घर में उनकी नानी रहती हैं। लेकिन ऋतिक रेंट पर रहना पसंद करते हैं। जिस बिल्डिंग में ऋतिक रहते हैं उसी में ही अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला भी रहते हैं। इस फ्लैट के लिए ऋतिक हर महीने 8 लाख तक का रेंट देते हैं। जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड पापुलर अदाकार हैं, वो सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार  जैसे बड़े एक्टर के साथ फिल्में कर चुकी हैं। जैकलीन भी अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। लेकिन मुंबई में जैकलीन किराए के घर में रहती हैं। दरअसल जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट में रहती हैं। प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में रह रही हैं तो उन्होंने अपना मुंबई का अपार्टमेंट जैकलीन फर्नांडीज को तीन साल के लिए रेंट पर दे दिया है। इस घर के लिए वो 6 लाख तक रेंट देती हैं।

  • HIGHLIGHTS
  • ऋतिक रोशन जुहू में एक किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं
  • जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट में रेंट पर रहती हैं
  • कटरीना का मुंबई में अपना घर नहीं है