बॉलीवुड में इत्तेफाक से आई: जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन के पिता श्रीलंका से हैं और मां मलेशिया से हैं। वह बहरीन में पली बढ़ी। 14 साल की उम्र में ही उन्होंने फिटनेस शो की मेजबानी की।

जैकलिन के पिता श्रीलंका से हैं और मां मलेशिया से हैं। वह बहरीन में पली बढ़ी। 14 साल की उम्र में ही उन्होंने फिटनेस शो की मेजबानी की।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
बॉलीवुड में इत्तेफाक से आई: जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन फर्नांडीस (फाइल फोटो)

एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड में इत्तेफाक से आई हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि वो खुद कह रही हैं। जी हां, जैकलिन का कहना है कि वह हमेशा से एक एंटरटेंनर बनना चाहती थी, लेकिन बॉलीवुड में आने की कोई योजना नहीं थी।

Advertisment

अभिनेत्री ने अपने ब्लॉग पर विचार शेयर किए, जो गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रकाशित हुआ।

जैकलिन ने कहा, 'बहुत कम उम्र से, मैंने हमेशा एक एंटरटेनर बनने का सपना देखा था। कहानियां सुनाना चाहती थी, अपने आसपास के लोगों को हंसाना चाहती थी। फिल्मों के बारे में नहीं सोचा था लेकिन असली खुशी मनोरंजक बनने से मिलती है।'

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'बागी 2' के नए गाने में टाइगर-दिशा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड में प्रवेश इत्तेफाक से हुआ। बॉलीवुड में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि नृत्य, अभिनय के माध्यम से अभिव्यक्ति का एक कलात्मक रूप भी है और बातचीत में हजारों की भावनाओं का हल निकालने की क्षमता भी है।'

जैकलीन ने कहा, 'आपके दर्शक आपसे जुड़ते हैं। आपके माध्यम से किरदार जीते हैं।'

जैकलिन के पिता श्रीलंका से हैं और मां मलेशिया से हैं। वह बहरीन में पली बढ़ी। 14 साल की उम्र में ही उन्होंने फिटनेस शो की मेजबानी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ग्रेजुएशन किया और फिर श्रीलंका लौटकर रिपोर्टिंग की।

साल 2006 में मिस श्रीलंका का खिताब जीतने के बाद 2009 की फिल्म 'अलाद्दीन' के साथ बॉलीवुड में आगाज किया।

ये भी पढ़ें: रातोंरात बंद हो गया TV का ये मशहूर सीरियल!

Source : IANS

Jacqueline Fernandez
      
Advertisment