अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा (ट्विटर)
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'इशकजादे' की जोड़ी अर्जुन -परिणीति एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। दोनों इशकजादे दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे।
फिल्म के बारे में दिबाकर बनर्जी ने कहा, 'एक बार फिर यह मेरी पहली फिल्म की तरह लग रही है। यह एक ऐसे लड़के और ऐसी लड़की की कहानी है, जो हमेशा एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं और एक-दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते।'
यश राज बैनर तले निर्मित हो रही इस फिल्म के एक्टर अर्जुन कपूर ने कहा, 'एक बार फिर से आदि सर और परिणीति के साथ काम करके बेहद खुशी हो रही है। यश राज फिल्म्स घर वापस आने जैसा है। दिबाकर बनर्जी नए युग का सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं।'
BreakingNews: #Ishaqzaade pair Arjun Kapoor and Parineeti Chopra to star in Dibakar Banerjee’s next film. Title: #SandeepAurPinkyFaraar... pic.twitter.com/0WrIvybPUD
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2017
दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'तितली' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' के बाद यशराज फिल्म्स के साथ यह तीसरी फिल्म है।
और पढ़ें: Confirmed: कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में हुई अंकिता लोखंडे की एंट्री
मुबारकां
मुबारकां में अर्जुन कपूर किरदार करण सिंह और चरण सिंह की दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनका एक किरदार पगड़ी में होगा वहीं दूसरा बिना पगड़ी के। साथ ही अनिल कपूर भी पगड़ी पहने दिखाई देंगे। फिल्म में अभिनेत्री अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'मुबारकां' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इसका निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, अश्विन वर्डे और मुराद खेतान के सिने एक स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें: मॉनसून में मेकअप को रखे टिकाऊ, दिखें स्टाइलिश और ग्लैमरस
(इनपुट: आईएनएस)
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us