International Women's Day 2017: बॉलीवुड की 'ओ वुमनिया' स्नेहा खानवलकर, जिन्होंने संगीत को दिया अलग मुकाम

ऊषा खन्ना के बाद स्नेहा दूसरी ऐसी महिला हैं, जिन्हें 28 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेट किया गया।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
International Women's Day 2017: बॉलीवुड की 'ओ वुमनिया' स्नेहा खानवलकर, जिन्होंने संगीत को दिया अलग मुकाम

स्नेहा खानवलकर (फाइल फोटो)

स्नेहा खानवलकर..एक ऐसी बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के संगीत को एक अलग ही अंदाज दिया। अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग ऑफ वासेपुर' का 'ओ वुमनिया' गाना हो या फिर 'ओए लकी-लकी ओए' मूवी का 'तू राजा की राजदुलारी', उन्होंने संगीत में खूब प्रयोग किए। स्नेहा को 'गैंग ऑफ वासेपुर' पार्ट 1 और पार्ट 2 के गानों के लिए 58वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। ऊषा खन्ना के बाद स्नेहा दूसरी ऐसी महिला हैं, जिन्हें 28 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेट किया गया।

Advertisment

स्नेह का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनका पूरा बचपन इंदौर में बीता। उनकी मां ग्वालियर के राजघराने से ताल्लुक रखती थी। स्नेहा की मां भारतीय संगीत में पारंगत थी, जिस वजह से स्नेहा ने भी छोटी उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया। साल 2001 में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। यहां आकर उन्होंने पढ़ाई तो की, लेकिन संगीत को अपना करियर बनाना ज्यादा बेहतर समझा।

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 1909 में पहली बार मनाया गया था, जानें दिलचस्प बातें

करियर

साल 2004 में स्नेहा ने इंटरनेशनल फिल्म 'होप' में काम किया। इसके बाद उन्होंने रूचि नारयण की फिल्म 'काल' में अपना पहला संगीत निर्देशन किया। फिर राम गोपाल वर्मा की 'सरकार राज' का भी संगीत निर्देशन किया। 

स्नेहा को साल 2008 में हिंदी सिनेमा में फिल्म 'ओए लकी-लकी ओए' से पहचान मिली। इस फिल्म के संगीत-निर्देशन के लिए उन्होंने उत्तर भारत की सैर की और रागिनी संगीत सीखा। इसके बाद उन्होंने एक हरियाणवी संगीत भी बनाया। अनुराग कश्यप की हिट फिल्म 'गैंग ऑफ वासेपुर 1' और 2 की संगीत निर्देशिका भी रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Women's Day: समाज को चुनौती दे रही बॉलीवुड की ये महिला लिरिसिस्ट

स्नेहा ने दिए ये शानदार गीत:

1. ओ वुमनिया (गैंग ऑफ वासेपुर)
2. जिया हो बिहार के लाला (गैंग ऑफ वासेपुर)
3. जो मैं जानती प्रीत करे दुख होए (खूबसूरत)
4. तू राजा की राजदुलारी (ओए लकी लकी ओए)

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस अंदाज में दिखा Google का Doodle

Source : News Nation Bureau

international womens day sneha khanwalkar
      
Advertisment