logo-image

मानुषी छिल्लर की जीत के साथ भारत मिस वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाला पहला देश बना

भारत के अलावा वेनेजुएला ने भी 6 बार मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता है। भारत और वेनेजुएला के बाद दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां की सुंदरियों ने 5 बार ये खिताब जीता है। तीसरे नंबर पर अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, आइसलैंड, जमैका और स्वीडन हैं, जहां की लड़कियों ने 3 बार ये खिताब जीता है।

Updated on: 18 Nov 2017, 10:32 PM

नई दिल्ली:

चीन में मानुषी छिल्लर की जीत के साथ ही भारत मिस वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाला पहला देश भी बन गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मानुषी को इसके लिए बधाई दी है।

मूल रूप से ​हरियाणा की ​मानुषी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है और अ​भी सोनीपत मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी के माता-पिता भी डॉक्टरेट हैं, मानुषी इससे पहले मिस इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया था। 17 सालों के लंबे इतंजार के बाद भारत की सुंदरी ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है।

भारत के अलावा वेनेजुएला ने भी 6 बार मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता है। भारत और वेनेजुएला के बाद दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां की सुंदरियों ने 5 बार ये खिताब जीता है। तीसरे नंबर पर अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, आइसलैंड, जमैका और स्वीडन हैं, जहां की लड़कियों ने 3 बार ये खिताब जीता है।

और पढ़ें: 17 साल बाद भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब

भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले ये खिताब 16 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। छिल्लर ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है।

मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाएंगी। चिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्होंने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था।

और पढ़ें: SEE PICS: मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर इंस्टाग्राम पर भी हैं काफी एक्टिव