इलियाना डिक्रूज ने किया खुलासा, 'उनके साथ्‍ा भ्‍ाी हाे चुकी है छेड़छाड़, पैरेंट्स ने किया था सपोर्ट'

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने खुलासा किया है कि वह भी छेड़छाड़ और शोषण का शिकार हो चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने खुलासा किया है कि वह भी छेड़छाड़ और शोषण का शिकार हो चुकी हैं।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
इलियाना डिक्रूज ने किया खुलासा, 'उनके साथ्‍ा भ्‍ाी हाे चुकी है छेड़छाड़, पैरेंट्स ने किया था सपोर्ट'

इलियाना डिक्रूज (गेटी इमेज)

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। अक्सर लड़कियां इस प्रताड़ना से गुजरती हैं, कुछ बताती हैं तो कुछ छिपा ले जाती हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने खुलासा किया है कि वह भी छेड़छाड़ और शोषण का शिकार हो चुकी हैं।

Advertisment

इलियाना ने ट्विटर पर अपने पूर्व-बॉयफ्रेंड के शोषण की शिकार एक युवती का ओपन लेटर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें उस लड़की पर गर्व है। इलियाना ने यह भी लिखा कि मैं खुशनसीब हूं कि मेरे पैरेंट्स ने मुझे जरूरत पड़ने पर हमेशा सपोर्ट किया और उन्हें हौलसा दिया। इलियाना ने यह भी लिखा कि ऐसी घटनाओं के बारे में पढ़कर या सुनकर उन्हें गुस्सा आता है और यह ओपन लेटर पढ़ने के बाद इसे शेयर करने से वह खुद को रोक नहीं पाईं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में रिलीज हुई रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल', हिंदी फिल्मों में बैन खत्म होने के बाद रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

यह बात इलियाना ने एक लड़की के सपोर्ट में कही है जिसने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के मैसेज लीक किए थे क्योंकि वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की ने यह भी लिखा कि उसके पास और कोई रास्ता नहीं बचा है।

इलियाना ने लड़की के कदम को साहसिक बताया। उसके पोस्ट को शेयर भी कर दिया। इस पर ‌इलियाना ट्रोल का शिकार भी हुईं। किसी ने इलियाना से पूछा कि वो ये सब क्यों प्रमोट कर रही हैं। इस पर इलियाना ने बताया कि वो भी छेड़खानी का शिकार हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Video: मुंबई लोकल ट्रेन के आगे कूदा 65 साल का बुजुर्ग पर नहीं आई एक भी खरोंच

Source : News Nation Bureau

Ileana D Cruz molestation
      
Advertisment