चिरंजीवी की 'कैदी नंबर 150' की रिलीज पर छुट्टी का ऐलान

सरकार ने छुट्टी की घोषणा नहीं की है, पर कई कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है।

सरकार ने छुट्टी की घोषणा नहीं की है, पर कई कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
चिरंजीवी की 'कैदी नंबर 150' की रिलीज पर छुट्टी का ऐलान

चिरंजीवी (फाइल फोटो)

साउथ के अभिनेता चिरंजीवी की फिल्म 'कैदी नंबर 150' बुधवार रिलीज हो गई है। यह तमिल ब्लॉकबस्टर 'कथ्थी' की तेलुगू रीमेक है।

Advertisment

वी.वी विनायक के निर्देशन में बनीं फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा भी शामिल हैं। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। 'कैदी नंबर 150' को चिरंजीवी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है।

मस्कट की अल रियाद कंस्ट्रक्शन और ट्रेडिंग एलएलसी कंपनी ने चिरंजीवी को तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में 'बादशाहों का बादशाह' घोषित किया गया। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की नई फिल्म देखने के लिए खाड़ी देशों की कई कंपनियों ने बुधवार 11 जनवरी को छुट्टी का एलान किया है।

हालांकि किसी सरकार ने छुट्टी की घोषणा नहीं की है, पर कई कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है।

ओमान के अलावा बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और सऊदी अरब में भी बुधवार को ही फिल्म रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें, पुलिस को अब तक नहीं मिला ओम पुरी का मोबाइल, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Source : News Nation Bureau

Chiranjeevi khaidi no 150
Advertisment