/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/02/64-hema.jpg)
हेमा मालिनी (फाइल फोटो)
अनुभवी अभिनेत्री और राजनेत्री हेमा मालिनी सिनेमा जगत में विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त करने के लिए यहां पहुंचीं। उन्होंने कहा कि रूस के लोगों से मिले प्यार से वह अभिभूत हैं। लोग उन्हें यादगार फिल्म 'सीता और गीता' के भाग-2 में देखना चाहते हैं।
हेमा रूस के चौथे भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआर) में भाग लेने यहां पहुंचीं। अपनी यात्रा और कार्यक्रम की झलकियां शेयर करते हुए हेमा ने ट्वीट किया, 'मॉस्को में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पुरस्कार प्राप्त करना और रूस और दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए जिस तरह रूसी मेरे दीवाने हैं, यह अविश्वसनीय है।'
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: आकाश, सपना, हिना खान के साथ ये हैं 14 कंटेस्टेंट
— Hema Malini (@dreamgirlhema) October 1, 2017
68 साल की अभिनेत्री ने आगे कहा, 'विशेष रूप से 'सीता और गीता' का भाग 2 देखने के लिए तैयार हैं, अगर मैं 40 साल बाद भी काम करती हूं तो वह मुझे भाग-2 में देखने को तैयार हैं।'
बॉलीवुड 'ड्रीमगर्ल' ने रूस में भारतीय राजदूत पंकज सरन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, इसमें वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।
With Pankaj Saran the ambassador and his wife . Also with a Russian fan pic.twitter.com/hfLgGT3bcJ
— Hema Malini (@dreamgirlhema) October 1, 2017
हेमा ने ट्वीट किया, 'क्या गौरवशाली क्षण था! हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों को बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा जोरदार तालियां के बीच खूबसूरती से पेश किया गया।'
Such a proud moment! My popular songs from Hindi films were performed beautifully amidst loud applause from the huge audience gathered
— Hema Malini (@dreamgirlhema) October 1, 2017
ये भी पढ़ें: नागपुर में भारत की 7 विकेट से जीत, रैंकिंग में फिर टॉप पर टीम इंडिया
Source : IANS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us