B'day: देवानंद की फिल्मों के ये सदाबहार गानें सुनकर यादों में खो जाएंगे...

सदाबहार हीरो देवानंद साहब का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
B'day: देवानंद की फिल्मों के ये सदाबहार गानें सुनकर यादों में खो जाएंगे...

देवानंद (फाइल फोटो)

सदाबहार हीरो देवानंद साहब का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ था। बॉलीवुड के इस रोमांटिक हीरो की फिल्में तो हिट होती ही थीं, लेकिन गानों पर उनकी अदायगी भी कम मशहूर नहीं थी। देवानंद साहब ने हमें कई ऐसे यादगार गानें दिए हैं, जो हम आज भी गुनगुनाते हैं...

Advertisment

अभी ना जाओ छोड़कर...

साल 1961 में 'हम दोनों' रिलीज हुई थी। मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज में गाया गया 'अभी ना जाओ छोड़कर की दिल अभी भरा नहीं' सुनते ही आप पुरानी यादों में खो जाएंगे। इस फिल्म में देवानंद ने साधना शिवदसानी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस गाने को कई लोगों ने गाने की कोशिश की, लेकिन पुराने वर्जन का आज तक कोई जवाब नहीं है।

गाता रहे मेरा दिल...

साल 1965 में रिलीज हुई गाइड फिल्म का गाना 'गाता रहे मेरा दिल' बेहद मशहूर है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज देकर यादगार बना दिया। देवानंद ने इस मूवी में वहीदा रहमान के साथ काम किया था।

फूलों के रंग से...

फिल्म 'प्रेम पुजारी' का सुरीला गाना 'फूलों के रंग से' आज भी गुनगुनाया जाता है। इसे किशोर कुमार ने गाया था। इसमें भी देवानंद ने वहीदा रहमान के साथ रोमांस किया था।

है अपना दिल तो आवारा...

'सोलहवां साल' का 'है अपना दिल तो आवारा' शानदार गाना है। इसे देवानंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था।

फूलों का तारों का...

भाई-बहन पर गाया गया 'फूलों का तारों का सबका कहना है' गाना किशोर कुमार ने गाया था। 'हरे राम हरे कृष्णा' का गाना काफी मशहूर है।

Source : News Nation Bureau

Dev anand
      
Advertisment