Asha Bhosle Birthday : आशा भोंसले के बारे में जानिए 5 रोचक तथ्य

आशा भोंसले वह नाम जिन्होंने अपनी आवाज के दम पर भारत की पहचान विश्वभर में कराई। उनकी आवाज जितनी मीठी है उनके गाने की शैली उतनी ही जुदा है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
Asha Bhosle Birthday : आशा भोंसले के बारे में जानिए 5 रोचक तथ्य

आशा भोसले (इंस्टाग्राम)

आशा भोंसले वह नाम जिन्होंने अपनी आवाज के दम पर भारत की पहचान विश्वभर में कराई। उनकी आवाज जितनी मीठी है उनके गाने की शैली उतनी ही जुदा है। संगीत में बहुआयामी प्रतीभा की धनी आशा भोंसले को सब आशा ताई के नाम से जानते हैं। उनकी विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है उन्होंने अब तक के अपने फ़िल्मी सफर में 16000 गानों में अपनी आवाज दी है। वह सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषायोँ में गाने गातीं हैं।

Advertisment

उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से-

1- 8 सितम्बर 1933 को जन्मी आशा भोसले ने 1943 से अपना करियर शुरू किया और तब से वे अब तक लगातार गा रही हैं।

2- हिंदी फिल्मों में उन्होंने गायन की शुरुआत 1948 में रिलीज हुई फिल्म चुनरिया से की थी। हंसराज बहल के संगीत निर्देशन में उन्होंने 'सावन आया' गीत गाया था।

3- आशा भोसले ने एक फिल्म 'माई' में अभिनय भी किया है। उनकी अदाकारी के लिए उनकी प्रशंसा भी हुई थी।

4-गणपत राव से साथ आशा ताई की पहली शादी हुई और महान संगीतकार राहुल देव बर्मन के साथ आशा ने दूसरी शादी की, जो उनसे 6 साल छोटे थे।

और पढ़ें: आखिर कौन है वो शख्स जिसे सैफ अली खान की बेटी सारा ने लिखा इमोशनल 'खत'?

5-आशा को 18 बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया। उन्होंने 7 बार इसे जीता। 1979 में फिल्मफेयर जीतने के बाद आशाजी ने इसके लिए उन्हें नोमिनेट करने से यह कहकर मना कर दिया कि नई प्रतिभाओं को मौका मिलना चाहिए। आशा को 2001 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अवार्ड दिया गया था।

Source : News Nation Bureau

Birthday Asha Bhosle
      
Advertisment