श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' भारत में 1600 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

'हाफ गर्लफ्रेंड' की तुलना में 'बेगम जान' अधिक परिपक्व दर्शकों के अनुरूप है। इसलिए हमने उसे 956 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया था।'

'हाफ गर्लफ्रेंड' की तुलना में 'बेगम जान' अधिक परिपक्व दर्शकों के अनुरूप है। इसलिए हमने उसे 956 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया था।'

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' भारत में 1600 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

'हाफ गर्लफ्रेंड' भारत में 1600 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को भारत में 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। एनएच स्टूडियोज ने मोहित सूरी निर्देशित फिल्म के वितरण अधिकार हासिल किए हैं।

Advertisment

एनएच स्टूडियोज के प्रबंध निदेशक श्रेयांस हीरावत ने एक बयान में कहा, 'चेतन भगत जैसे लेखकों की किताबों पर आधारित फिल्में युवाओं को बेहद पसंद आती हैं, जैसा कि हमने पहले भी देखा है। हम 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कहानी और कलाकारों के अभिनय को लेकर बेहद उत्साहित हैं।'

हीरावत ने कहा, 'किसी भी फिल्म की सफलता के लिए उसे दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है। हमारी पिछली फिल्म 'बेगम जान' की कहानी बेहद अलग और दमदार थी।

ये भी पढ़ें: सोहा अली खान हैं प्रेग्नेंट: पटौदी परिवार में तैमूर के बाद आएगा नन्हा मेहमान

'हाफ गर्लफ्रेंड' की तुलना में 'बेगम जान' अधिक परिपक्व दर्शकों के अनुरूप है। इसलिए हमने उसे 956 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया था।'

'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: 'नूर'​ मूवी रिव्यू: सोनाक्षी सिन्हा जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखीं बेनूर

Source : IANS

Arjun Kapoor Shraddha Kapoor Girlfriend
      
Advertisment