हाफ गर्लफ्रेंड का नया पोस्टर
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर बनी है। इस फिल्म से पहली बार श्रद्धा चेतन भगत की किताब पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं।
फिल्म के क्रू और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट किया है। इस पोस्टर में आप फिल्म के लीड हीरो अर्जुन कपूर और लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साफ तौर पर देख सकते हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में आपको दिल्ली का इंडिया गेट का और शहर की चमचमाती रोशनियां भी नजर आएंगी।
दोनों बरसात में एक साथ हैं, लेकिन श्रद्धा अर्जुन से रूठ कर जा रही हैं और अर्जुन उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
New Poster + Motion Poster of #HalfGirlfriend... Trailer on 10 April 2017... 19 May 2017 release... Link: https://t.co/LQxSSMLI68pic.twitter.com/HGfQ7r9h4U
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 3, 2017
पोस्टर काफी आकर्षक है, फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। व​ही सिनेमाघरों में 19 मई को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: 'मेरी प्यारी बिंदु' का पहला ट्रेलर रिलीज: परिणीति चोपड़ा, आयुष्मान खुराना का दिखा समोसा-चटनी लव
चेतन भगत की किताब पर 2 स्टेट्स फिल्म भी बन चु​की है, जिसमें अर्जुन कपूर पहले भी काम कर चुके हैं। 'काय पो छे' के बाद चेतन भगत के नॉवेल थ्री मिसटेक ऑफ माइ लाइफ और 2 स्टेट पर फिल्में बन चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के 5 टीजर बैक टू बैक होंगे रिलीज
Source : News Nation Bureau