'हाफ गर्लफ्रेंड' के एक्टर अर्जुन कपूर को किताबों से ज्यादा फिल्मों से है लगाव

अभिनेता ने आगे कहा, 'हॉफ गर्लफ्रेंड' के वह निर्माता हैं और वह सेट पर लगभग रोजाना होते थे।

अभिनेता ने आगे कहा, 'हॉफ गर्लफ्रेंड' के वह निर्माता हैं और वह सेट पर लगभग रोजाना होते थे।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
'हाफ गर्लफ्रेंड' के एक्टर अर्जुन कपूर को किताबों से ज्यादा फिल्मों से है लगाव

अर्जुन कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम)

आगामी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि किसी भी पेशे में आलस की कोई जगह नहीं है, खासतौर पर जब आप अभिनय क्षेत्र में हैं।

Advertisment

अर्जुन के साथ विशेष बातचीत में यह पूछे जाने पर कि लेखक चेतन भगत के साथ 'हॉफ गर्लफ्रेंड' दूसरी फिल्म है। '2 स्टेट्स' के साथ इसके तुलनात्मक अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, 'चेतन भगत दोनों ही फिल्मों के लेखक हैं। लेकिन '2 स्टेट्स' में उन्होंने स्क्रीन रूपांतरण के लिए सहमति दी और जब फिल्म पूरी हो गई तो अंत में उन्हें दिखाया गया और उनसे राय ली गई। जबकि 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में चेतन फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड' बने रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर को ऐसे भगाया...

सेट पर होते थे चेतन भगत

अभिनेता ने आगे कहा, 'हॉफ गर्लफ्रेंड' के वह निर्माता हैं और वह सेट पर लगभग रोजाना होते थे। वह सेट से बहुत कुछ सीखते थे। इस फिल्म के लिए जब मेरी बात हुई तो उसके पहले मैंने उनके दोनों उपन्यास नहीं पढ़े थे। लेकिन उन्होंने किरदारों को जिस तरह से गढ़ा है, उससे मैंने बहुत कुछ सीखा।'

आलसी हैं तो नहीं बन सकते कलाकार

चेतन भगत की किताब पढ़ते हुए आलस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं। मैं अपने निर्देशक के अधीन था। '2 स्टेट्स' और 'हॉफ गर्लफ्रेंड' दोनों में मैं अपने निर्देशकों के दृष्टिकोण और उनकी व्याख्या पर निर्भर था। उन्होंने मुझे किताब पढ़ने के लिए कभी नहीं कहा, किसी भी पेशे में आलस की कोई जगह नहीं है, अगर आप आलसी हैं तो कलाकार नहीं बन सकते।'

ये भी पढ़ें: TV एक्ट्रेस मुस्कान मिहानी ने पति पर लगाया हिंसा का आरोप, दर्ज कराई FIR

किताबें नहीं फिल्में देखते हैं अर्जुन

किताबों में रुचि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'नहीं मैं ज्यादा किताबें नहीं पढ़ता, मैं बचपन से फिल्में देखते आया हूं। पढ़ने का कभी शौक नहीं रहा है।'

बास्केटबॉल नहीं खेलते हैं अर्जुन

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अच्छे बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'इस फिल्म के कारण मैं बास्केटबॉल कोर्ट खड़ा हो सकता हूं। इसके लिए मैं अपने बास्केटबॉल कोच को धन्यवाद देता हूं। हां, इससे पहले कि आप पूछे मैं बता दूं कि वास्तव दो नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के कोच मेरी मदद के लिए मौजूद थे।'

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : IANS

Arjun Kapoor Half Girlfriend
      
Advertisment