हाफ गर्लफ्रेंड के ट्रेलर लांच पर बोले अर्जुन, क्यों अपनी भाषा बोलने में महसूस होती है शर्मिंदगी?

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के ट्रेलर लांच के मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने स्थानीय भाषा के महत्व के बारे में बातचीत की।

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के ट्रेलर लांच के मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने स्थानीय भाषा के महत्व के बारे में बातचीत की।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
हाफ गर्लफ्रेंड के ट्रेलर लांच पर बोले अर्जुन, क्यों अपनी भाषा बोलने में  महसूस होती है शर्मिंदगी?

अर्जुन कपूर

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के ट्रेलर लांच के मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने स्थानीय भाषा के महत्व के साथ अपनी ही भाषा बोलने में शर्मिंदगी महसूस करने को लेकर बातचीत की।

Advertisment

अर्जुन कपूर ने कहा है कि उनकी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' से लोग अंग्रेजी के बजाए अपनी स्थानीय भाषा(Local Language) जानने के महत्व पर बहस शुरू कर सकते हैं।

अर्जुन ने कहा, 'चूंकि किरदार को अंग्रेजी भाषा बोलने में परेशानी होती है, लिहाजा मैं समझता हूं कि फिल्म देखने के बाद लोग अंग्रेजी के बदले अपनी स्थानीय भाषा जानने के महत्व के बारे में बातचीत शुरू कर देंगे।'

अभिनेता ने कहा, 'हमारे देश में, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने ज्ञानी हैं। लेकिन यदि आप अंग्रेजी भाषा बोलने में सहज नहीं हैं, तो लोग आपको तुच्छ समझने लगते हैं। यह शर्मनाक है।'

अर्जुन ने कहा कि अंग्रेजी जानना अच्छी बात है लेकिन अपनी भाषा बोलने में शर्मिंदगी महसूस नहीं होनी चाहिए। 

और पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, देखें श्रद्धा कपूर और अर्जुन की लव केमिस्ट्री

'हाफ गर्लफ्रेंड' नॉवेल बिहार के एक हिंदी भाषी लड़के की भावनाओं और भाषा को लेकर संघर्ष के बारे में है जो एक अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज में दाखिला लेता है और बड़े परिवार की अंग्रेजी बोलने वाली अमीर दिल्ली की लड़की से प्रेम करने लगता है।

ट्रेलर लांच के मौके पर चेतन भगत ने बताया कि  उन्होंने हाफ गर्लफ्रेंड नॉवेल के लांच के दौरान एक सर्वे किया था। सर्वे में जब उन्होंने एक लड़की से पूछा कि क्या वह किसी लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बनाएगी जिसे इंग्लिश नहीं आती तो जवाब में उस लड़की ने 'नहीं' कहा। चेतन भगत ने कहा कि भारत जैसे देश में अंग्रेजी भाषी लेखक के नाते उन्होंने खुद को कभी- कभी अजनबी और दुखी महसूस किया है।

ट्रेलर लांच के मौके पर फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी, लेखक चेतन भगत और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी मौजूद थे। फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित है। 

और पढ़ें: सारा अली खान के बिकनी सीन्स पर मां अमृता हुईं आगबबूला, मेकर्स को दिया अल्टिमेटम

अर्जुन कपूर आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक बिहारी लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस किरदार को अच्छे तरीके से समझने के लिए अर्जुन कपूर ने बिहार में भी समय बिताया।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने से दस दिन पहले अर्जुन बिहार पहुंच गए थे। अर्जुन ने वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की ताकि वह उनकी बोली और व्यवहार को अच्छी तरह समझ सकें। उन्होंने बिहारी लहजे में बोलना सीखा।

इस फिल्‍म में श्रद्धा रिया सोमानी का किरदार निभा रही है। यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें: टीवी कलाकार मनीष पॉल 'हृदयांतर' से मराठी फिल्मों करेंगे डेब्यू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Source : IANS

Arjun Kapoor Shraddha Kapoor Half Girlfriend Chetan Bhagat riya somani
      
Advertisment