... जब रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा का हुआ आमना-सामना तो देखें क्या हुआ!

अनुष्का शर्मा 'बैंड बाजा बारात' फिल्म में रणवीर सिंह की को-स्टार रह चुकी हैं। इसके अलावा दोनों 'लेडीज Vs रिकी बहल' में भी नजर आ चुके हैं।

अनुष्का शर्मा 'बैंड बाजा बारात' फिल्म में रणवीर सिंह की को-स्टार रह चुकी हैं। इसके अलावा दोनों 'लेडीज Vs रिकी बहल' में भी नजर आ चुके हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
... जब रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा का हुआ आमना-सामना तो देखें क्या हुआ!

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा (फाइल फोटो)

सपनों की नगरी मुंबई में शुक्रवार को जीक्यू अवॉर्ड्स फंक्शन का आयोजन हुआ। इसमें रणवीर सिंह, आमिर खान, अनुष्का शर्मा जैसे सितारे नजर आए। खास बात यह रही कि रणवीर और अनुष्का की बहुत दिनों बाद एक-दूसरे से मुलाकात हुई।

Advertisment

अनुष्का शर्मा 'बैंड बाजा बारात' फिल्म में रणवीर सिंह की को-स्टार रह चुकी हैं। इसके अलावा दोनों 'लेडीज Vs रिकी बहल' में भी नजर आ चुके हैं। इसके बाद यह जोड़ी साथ में कम ही दिखी है।

फंक्शन में रणवीर और अनुष्का जैसे ही एक-दूसरे के सामने आए तो खुश हो गए। रणवीर ने अनुष्का को गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस खास मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।

ये भी पढ़ें: जूनियर NTR की 'जय लव कुश' ने 2 दिन में कमाए 60 करोड़

वहीं अवॉर्ड्स फंक्शन से खुद को दूर रखने वाले आमिर खान भी यहां मौजूद थे। रणवीर ने उनके साथ भी सेल्फी ली और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'ठग लाइफ'। बता दें कि आमिर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

अवॉर्ड्स में इन सभी सितारों के अलावा इरफान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, श्रीदेवी, ईशा गुप्ता, मलाइका अरोड़ा, सयानी गुप्ता और राजकुमार राव समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ग्लैमरस लुक में दिखे।

ये भी पढ़ें: तब्बू ने स्क्रिप्ट पढ़े बिना साइन की 'गोलमाल अगेन'

#bff : #siddharthmalhotra #jacquelinefernandez #karanjohar last night at #GQawards show..

A post shared by celebrity update (@bollywood_24x7_) on Sep 23, 2017 at 12:28am PDT

Source : News Nation Bureau

Ranveer Singh Anushka sharma
Advertisment