logo-image

बर्थडे स्पेशल: गूगल ने डूडल बनाकर मनाया कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का 88 वां जन्मदिन

सिंगनल्लुरु पुट्टस्वामाय्या मुथुराजू में 4 अप्रैल, 1929 को जन्मे कन्नड़ आइकन को फिल्मों की दुनिया में राजकुमार के नाम से जाना जाता है।

Updated on: 24 Apr 2017, 01:52 PM

नई दिल्ली:

गूगल ने अपने जमाने के मशहूर कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का 88 वां जन्मदिन अपने होम पेज पर डूडल लगा कर मनाया।

इस डूडल में सिनेमाघर के 70 एमएम पर्दे पर राजकुमार को देखते दर्शकों की तस्वीर लगाई गई है। सिंगनल्लुरु पुट्टस्वामाय्या मुथुराजू में 4 अप्रैल, 1929 को जन्मे कन्नड़ आइकन को फिल्मों की दुनिया में राजकुमार के नाम से जाना जाता है।

 इसके साथ ही उन्हें अप्पाजी, अन्नव्रु व अन्य नामों से भी बुलाया जाता था। राजकुमार ने 8 वर्ष उम्र में अपने पिताजी के साथ गब्बी नाटक कंपनी से अपना करियर शुरू किया था।

ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' की रिलीज से पहले देश की सबसे धमाकेदार फिल्म के 10 सस्पेंस से उठा पर्दा! आप भी पढ़ें

1953 में निर्देशक एच.एल.एन. सिन्हा ने उन्हें देखते ही अपनी फिल्म बेडारा कन्नप्पा के लिए साइन कर लिया था।

राजकुमार ने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, वर्ष 2000 में आई 'शबद्दीही' उनकी अंतिम फिल्म थी। कर्नाटक में वर्ष 2000 में बहुत तनाव देखा गया, इन दौरान राजकुमार को फॉर्म हाउस से कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन ने अपहरण कर लिया था और 108 दिनों छोड़ा था।

12 अप्रैल 2006 को 77 वर्षीय राजकुमार का हार्ट अटैक से उनके बेंगलुरु के घर में निधन हो गया। राजकुमार को भारतीय सिनेमा में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म भूषण (1983) और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (1995) से नवाजा गया है।

ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर का नया शो देखकर दर्शक 'द कपिल शर्मा शो' भूलने को हो जाएंगे मजबूर!

कन्नड़ आइकन अपने फिल्मी करियर में 11 कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार, 10 दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं।

उन्होंने 'नादमाया' गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के तौर पर उन्हें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)