गूगल ने बॉलीवुड की 'स्टंट क्वीन' नाडिया का बनाया खास डूडल

फीयरलेस नाडिया का जन्म 8 जनवरी 1908 को पर्थ में हुआ था। उनका असली नाम मैरी एन ईवान्स था।

फीयरलेस नाडिया का जन्म 8 जनवरी 1908 को पर्थ में हुआ था। उनका असली नाम मैरी एन ईवान्स था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
गूगल ने बॉलीवुड की 'स्टंट क्वीन' नाडिया का बनाया खास डूडल

फीयरलेस नाडिया (फाइल फोटो)

गूगल डूडल ने आज (8 जनवरी) को फीयरलेस नाडिया की 110वीं बर्थ एनिवर्सिरी को सेलिब्रेट किया है। गूगल ने एक खास डूडल बनाया है, जिसमें उनकी तस्वीर बनाई है। बता दें कि वह ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस और स्टंटवुमेन थीं।

Advertisment

फीयरलेस नाडिया का जन्म 8 जनवरी 1908 को पर्थ में हुआ था। उनका असली नाम मैरी एन ईवान्स था। कुछ वक्त बाद नाडिया फैमिली के साथ भारत आ गई थीं और सर्कस में काम करते हुए पूरा भारत घूमा।

नाडिया ने बॉलीवुड में भी काम किया है। उनकी पहली फिल्म 'देश दीपक' थी। वह हमेशा फिल्मों में मुश्किल स्टंट करती थीं। इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड की 'स्टंट क्वीन' कहा जाता था। 1935 में रिलीज हुई 'हंटरवाली' फिल्म के लिए उन्हें याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: हिना ने शिल्पा के मराठी फैंस की उतारी नकल, हुईं ट्रोल

Source : News Nation Bureau

Google Doodle fearless nadia
Advertisment