
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नूतन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 4 जून 1936 को मुंबई में हुआ था। गूगल ने अपने डूडल के जरिए नूतन के 81वें जन्मदिन को खास बना दिया है।
गूगल ने नूतन का खूबसूरत चेहरा बनाया है। इसमें उनकी खुशी, दुख और नाटकीय रंगों को पेश किया है। गूगल के इस डूडल पर क्लिक करते ही आपको नूतन से संबंधित तमाम जानकारी मिलेगी।
9 साल की उम्र में रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम
नूतन अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं। वह अभिनेत्री शोभना समर्थ और निर्माता-निर्देशक कुमार सेन समर्थ की बड़े बेटी थीं। नूतन ने 9 साल की उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। अपने पिता की फिल्म नल दमयंती में नूतन ने बतौर बाल कलाकार काम किया था।
ये भी पढ़ें: #IIFA2017: 5 साल बाद सलमान-कैटरीना की दिखी शानदार केमिस्ट्री, आलिया हुईं साइडलाइन
70 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
इसके बाद साल 1950 में उनकी मां शोभना ने हमारी बेटी फिल्म में नूतन को बतौर हिराइन पेश किया। उन्होंने चार दशक तक बॉलीवुड पर राज किया और करीब 70 फिल्मों में काम किया।
(चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us