/newsnation/media/post_attachments/images/2018/04/19/18-roymouni.jpg)
मौनी रॉय (IANS)
टीवी की मशहूर 'नागिन' मौनी रॉय के सितारें बुलंदी पर है। 'गोल्ड' के बाद मौनी रॉय सलमान खान की 'दबंग 3' में नज़र आएंगे। कैटरीना के बाद बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान मौनी पर मेहरबान हैं।
मनोरंजन गलियारों में मौनी रॉय की चर्चाएं हो रही है। लम्बे इंतज़ार के बाद 'दबंग 3' मेकर्स की दूसरी एक्ट्रेस की तलाश खत्म हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी के साथ मौनी भी इस फिल्म में नज़र आएंगी। मौनी रॉय 'दबंग 3' में कैमियो किरदार में नजर आ सकती हैं। मौनी बॉलीवुड जगत में काफी एक्टिव है।
A post shared by mon (@imouniroy) on Dec 26, 2016 at 8:48pm PST
A post shared by mon (@imouniroy) on Dec 24, 2017 at 9:53am PST
A post shared by mon (@imouniroy) on Jan 3, 2018 at 6:05am PST
और पढ़ें: अमिताभ बच्चन,रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' में हुई टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय की एंट्री
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से मौनी रॉय बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। 'गोल्ड' में मौनी रॉय लीड एक्ट्रेस होंगी। रीमा कागती के निर्देशन में बन रही 'गोल्ड' 2018 में 15 अगस्त 'स्वतंत्रता दिवस' के मौके पर रिलीज होगी।
A post shared by mon (@imouniroy) on Sep 8, 2017 at 8:34am PDT
इसके आलावा मौनी मल्टी-स्टारर फिल्म 'बह्रमास्त्र' में भी नज़र आएंगी।
मौनी साल 2007 से टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। सबसे पहले वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'महादेव' सीरियल से घर-घर में मशहूर हो गईं। फिर 'नागिन' शो में शिवन्या का दमदार किरदार निभाया।
और पढ़ें: लंदन के मैडम तुसाद में जाने वाले पहले भारतीय फिल्म मेकर बने करण जौहर
Source : News Nation Bureau