'फुकरे रिटर्न्स' में फुकरों की 20 फुट की ऊंचाई से हैरतअंगेज छलांग!
फिल्म के गीत 'मेहबूबा', 'पह गया खालरा' और 'इश्क दे फन्नीयार' लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी।
मुंबई:
फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' का ट्रेलर दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें फुकरे जाबांज स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह स्टंट खुद पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा और अली फजल ने किए हैं।
ट्रेलर के अंत मे हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मंजोत सिंह) और जफर (अली फजल) एक पुल से छलांग मारते हुए नजर आ रहे हैं। यह जानकार हैरानी होगी कि यह पुल 20 फुट ऊंचा है। इतनी ऊंचाई के बावजूद इस सीन के लिए चारों कलाकारों ने किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते हुए यह दृश्य खुद ही किया।
इस सीन को फिल्माने के दौरान फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने सभी कलाकरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया। यह फिल्म साल 2013 की हिट 'फुकरे' का सीक्वल है।
फिल्म के गीत 'मेहबूबा', 'पह गया खालरा' और 'इश्क दे फन्नीयार' लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: .. तो इस वजह से शिल्पा शिंदे बन सकती हैं 'बिग बॉस' की विनर!
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां