Flashback: टाइगर सलमान खान की पहली हीरोइन 29 सालों से है लापता

साल 1988 में रिलीज हुई 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म को सितंबर में 29 साल पूरे हो गए हैं। इसमें फारुख शेख ने अहम भूमिका निभाई थी और वहीं सलमान का निगेटिव रोल था। इसमें उनकी हीरोइन का रोल एक्ट्रेस रेनू आर्या ने किया था।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
Flashback: टाइगर सलमान खान की पहली हीरोइन 29 सालों से है लापता

सलमान खान और रेनू आर्या (फाईल फोटो)

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर सुर्खियों में हैं। अली अब्बास के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में भाईजान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

Advertisment

हाल ही में रिलीज हुए 'टाईगर जिंदा है' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही लूटी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दबंग खान ने जिस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, उसकी अभिनेत्री आजकल कहां है?

साल 1988 में रिलीज हुई 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म को सितंबर में 29 साल पूरे हो गए हैं। इसमें फारुख शेख ने अहम भूमिका निभाई थी और वहीं सलमान का निगेटिव रोल था। इसमें उनकी हीरोइन का रोल एक्ट्रेस रेनू आर्या ने किया था।

रेनू फिल्म में सलमान की प्रेमिका बनी थीं, जो अपने प्यार की खातिर सीने पर गोली खाने से भी नहीं डरी थी। भोली सूरत और झील सी गहरी आंखों की मल्लिका रेनू आर्या इन दिनों कहां हैं और क्या कर रही हैं, इसकी किसी को भी कोई जानकारी नहीं है।

और पढ़ें: 'शादी में जरूर आना' मूवी रिव्यू: प्यार में टूटे राजकुमार राव के इंतकाम की कहानी

रेनू ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। इसके बाद उन्होंने चांदनी, बंजारन और जंगबाज जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड में सिर्फ 4 साल रहने के बाद रेनू इंडस्ट्री से लापता हो गईं। खबरों की मानें तो कई साल पहले सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार रेनू उन्हें फ्लाइट में मिली थीं, लेकिन उस दौरान उन्हें पहचान पाना बेहद ही मुश्किल था। वह काफी बदली हुई लग रही थीं।

सलमान खान, रेखाए श्रीदेवी, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना और फारुख शेख जैसे कलाकारों के साथ काम करने वाली रेनू को वो मुकाम हासिल नहीं हो सका, जो उन्हें मिलना चाहिए था। आखिरी बार वह 'बंजारन' फिल्म में आई थीं, जो साल 1991 की फ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है।

और पढ़ें: काजोल ने शेयर की तस्वीर, कहा- ये है मेरा पहला प्यार

Source : Sunita Mishra

flashback salman khan renu arya biwi ho to aisi
      
Advertisment