flashback: 'जुड़वा' की सफलता के बाद सलमान खान के पास कॉमेडी फिल्मों की लग गई थी लाइन
'जुड़वा 2' में उनके बेटे व बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू भी हैं। फिल्म में सलमान और करिश्मा एक कैमियो में दिखेंगे।
'जुड़वा 2' में उनके बेटे व बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू भी हैं। फिल्म में सलमान और करिश्मा एक कैमियो में दिखेंगे।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी साल 1997 में आई 'जुड़वा' फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 90 के दशक की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'जुड़वा' में सलमान खान ने दो अलग-अलग किरदार निभाये थे।
Advertisment
'जुड़वा' की सफलता के बाद सलमान खान के पास कॉमेडी फिल्मों की लाइन लग गई थी। इसके बाद उन्होंने बीबी नंबर वन, रेड्डी, मुझसे शादी करोगी और नो एंट्री जैसी कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी।
फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी सिनेमाई दर्शकों के दिलों में राज करते हैं। डायरेक्टर डेविड धवन एक बार फिर से सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा जैसे सितारों से सजी 'जुड़वा' फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं।
'जुड़वा 2' में उनके बेटे व बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू भी हैं। फिल्म में सलमान और करिश्मा एक कैमियो में दिखेंगे।
फिल्म का 'टन टना टन टन टारा' गाने भी काफी चर्चा में है, क्योंकि इस बार सलमान खान और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया यह गाना आपको नए अंदाज में सुनने को मिलेगा।
इसके साथ ही फिल्म के गाने और डायलॉग्स भी काफी पसंद किए गए थे। आइए आपको बताते हैं, फिल्म के गानों के बारें में, जिसे आज भी खासा पसंद किया जाता है।
'टन टना टन टन टारा' गाने को अभिजीत और पूर्णिमा ने अपनी आवाज दी है और अनु मलिक ने उसका म्यूजिक कंपोज किया है।
2. ऊंची है बिल्डिंग लिफ्ट तेरी बंद है
ऊंची है बिल्डिंग लिफ्ट तेरी बंद है, गाने को अनु मलिक और पूर्णिमा ने गाया था। म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के इस गाने को खासा पसंद किया गया था।
3. 'दुनिया में आये हो तो लव कर लो'
'दुनिया में आये हो तो लव कर लो' गाना करिश्मा कपूर, सलमान खान और रंभा पर फिल्माया गया है। इसे कुमार सानु और कविता कृष्णामूर्ति ने गाया था।
4.'तू मेरे दिल में बस जा'
'तू मेरे दिल में बस जा' गाना करिश्मा कपूर और सलमान खान पर फिल्माया गया है। इसे कुमार सानु और पूर्णिमा ने अपनी आवाज दी है।
खबरों की मानें तो सलमान खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। इस फिल्म में एक बार फिर से वह कैमियो कर रहे हैं। हालांकि ट्रेलर में सलमान खान की झलक का खुलासा नहीं किया गया है। अभी आपको सलमान को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।